कमलनाथ सरकार के पतन में दिग्विजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग - MP NEWS

भोपाल
। मध्यप्रदेश में निर्धारित 5 वर्ष के कार्यकाल से पहले कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार के पतन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भूमिका की समीक्षा की मांग की गई है। अखिल भारतीय कांगेस कमेटी (AICC) के सदस्य एवं महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। श्री राय कांग्रेस पार्टी की तरफ से मध्यप्रदेश में काम कर चुके हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने सोनिया गांधी के नाम पत्र में लिखा है कि अल्पसंख्यक समुदाय को आकर्षित करने के लिए दिग्विजय सिंह जिस प्रकार के बयान दे रहे हैं, उसके कारण बहुसंख्यक समाज कांग्रेस पार्टी से नाराज हो रहा है और अल्पसंख्यक समाज भी आकर्षित नहीं हो रहा है। श्री राय ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार अपना आधा कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाई। इस मामले में दिग्विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए।

राय ने कहा है कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां रहे हैं, पार्टी को नुकसान हुआ है। अभी जिस राज्य (मध्य प्रदेश) में हैं, वहां भी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राय ने कहा है कि 2003 में जब से दिग्विजय सिंह सत्ता से बाहर हुए हैं, वे लगातार कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दुर्गति के पीछे दिग्विजय सिंह की भूमिका की समीक्षा होनी चाहिए। इन्हीं के कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। दिग्विजय सिंह को गोवा का प्रभारी बनाया गया, लेकिन कांग्रेस जीतकर भी सरकार नहीं बना सकी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने किसी प्रकार सरकार बना ली तो इनके कारण कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई।

14 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

IAS TRANSFER- MP IAS और SAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी
MP NEWS- चयनित शिक्षकों का भोपाल में प्रदर्शन, पहले शिक्षा मंत्री फिर डीपीआई
BHOPAL NEWS- 77 साल के राज्यपाल को सीढ़ियां चढ़ना पड़ा, SDO और सब इंजीनियर सस्पेंड
MP POLICE NEWS- 150 इंस्पेक्टरों को कार्यवाहक डीएसपी बनाया, लिस्ट जारी
MP NEWS- मध्य प्रदेश में पटवारियों का आंदोलन: आधे से ज्यादा काम बंद किए, कलम बंद हड़ताल का ऐलान
MP NEWS- बैतूल की जानलेवा लव स्टोरी में पांचवी मौत, बॉयफ्रेंड के भाई की लाश फांसी पर मिली
MP NEWS- त्रुटिपूर्ण वेतन निर्धारण विवाद, हाईकोर्ट ने ब्याज वसूली को अवैध माना, वापस करने के आदेश
MP NEWS- बिजली के बिल जमा मत करना, वसूली वालों को यह दिखा देना: दिग्विजय सिंह
MP BOARD 10th RESULT तारीख की आधिकारिक घोषणा
MP NEWS- विधानसभा के मानसून सत्र की घोषणा
MP SCHOOL EDUCATION TEACHER TRANSFER POLICY - मध्य प्रदेश शिक्षक स्थानांतरण नीति

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in HindiDISC BRAKE बाइक के अगले पहिए में क्यों लगाते हैं, पिछले में क्यों नहीं
GK in Hindiकैसे पता करें TV-AC फ्रिज ने 1 महीने में कितनी यूनिट बिजली खर्च की 
GK in Hindiउपहार के लिफाफे में एक रुपया क्यों जोड़ा जाता है, लॉजिक क्या है
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
GK in Hindiमुर्गा सूर्योदय से पहले बांग क्यों देता है, कभी लेट क्यों नहीं होता
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !