मध्य प्रदेश मानसून- ज्योतिष के अनुसार जुलाई में 5, अगस्त में 4​ दिन वर्षा का योग - MP WEATHER FORECAST

भोपाल
। मध्य प्रदेश के हालात बेहद खराब हो गए हैं। सावन का महीना आने को है लेकिन बादलों से बारिश शुरू नहीं हो पाई है। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान बार-बार गलत साबित हो रहा है। एक बार तो मानसून आया और आंधी की रफ्तार से आगे बढ़ गया। जब विज्ञान काम नहीं करता तो लोग विकल्पों की तरफ दौड़ते हैं। ज्योतिष विज्ञान की मान्यताओं के अनुसार मात्र 5 दिन बारिश होने की संभावना है, इसके बाद फिर स्थिति विकट बन सकती है।

आगे मंगल पीछे भान वर्षा होवे ओस समान

उत्तर भारत में प्रचलित वर्षा-विज्ञान संबंधी 'घाघ-भड्डारी' की एक लोकोक्ति है “आगे मंगल पीछे भान वर्षा होवे ओस समान”। यहां भान से तात्पर्य भानु यानी सूर्य से है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यदि आकाश की राशि मंडल में सूर्य के आगे मंगल ग्रह की गति है तो बादल तो आते है लेकिन बारिश नहीं होती। होती भी है तो ओस के समान यानी बूंदाबांदी होती है।

वर्तमान में ग्रहों की स्थिति; बारिश क्यों रुकी हुई है

सूर्य मिथुन राशि में और मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे थे। यानी आगे मंगल और पीछे भानु चल रहे थे इसलिए मौसम वैज्ञानिकों के सारे सिस्टम फेल हो गए। दिनांक 16 जुलाई, शुक्रवार की शाम 04 बजकर 41 मिनट पर सूर्य ग्रह अपने मित्र चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने लगे हैं। किस प्रकार सूर्य और मंगल दोनों कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। यानी वर्षा होने की संभावना है लेकिन मंगल ग्रह 20 जुलाई को राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस प्रकार एक बार फिर 'आगे मंगल पीछे भान' वाली स्थिति बन जाएगी।

अगस्त के महीने में वर्षा कब होगी

सूर्य कर्क राशि में 17 अगस्त 2021, दिन मंगलवार को सुबह 01 बजकर 05 मिनट तक रहेंगे और मंगल सिंह राशि में 6 सितंबर, 2021 तक विराजमान रहेंगे। यानी 18 अगस्त को भगवान सूर्यनारायण कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार दोनों एक साथ सिंह राशि में गोचर करेंगे। सन 2021 में सावन का महीना दिनांक 23 जुलाई 2021 से 22 अगस्त 2021 तक है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 18 अगस्त से एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।

18 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश में मानसून की नई तारीख- बंगाली बादलों का एक दल आएगा
OBC आरक्षण- शिवराज सरकार को रोकने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल
राजनीति में आगे बढ़ना है तो इस कहानी को ध्यान से पढ़ना
BHOPAL NEWS- कोरोना की तीसरी लहर से पहले बच्चों की प्रताड़ना शुरू
MP NEWS- मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट छोड़ बेरोजगार फांसी पर झूला
MP NEWS- सरपंच है या डॉन, कॉलर पकड़ने वाले के दोनों हाथ काट दिए
WHO ने चेतावनी दी है, तीसरी लहर आएगी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - MP CORONA NEWS
MP NEWS- 18 साल की लड़की ने पहले बॉयफ्रेंड फिर पति के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई
LPG- रसोई गैस का नया सिलेंडर आया, दिखाई देती है गैस कितनी बची है
छिंदवाड़ा में आदिवासियों ने कमलनाथ का पुतला फूंका, कहा: वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा - MP NEWS
GWALIOR NEWS- सस्पेंडेड सिपाही ने बैक-टू-बैक 3 BIKE को टक्कर मारी, 4 घायल

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiपहले भारतीय आईसीएस अफसर का नाम और सफलता की कहानी 
हड्डियों में दर्द क्यों होता है, सभी कारण एवं निवारण - Bone Pain: Causes and Treatments
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindiगाय को माता क्यों मानते हैं, दूध तो भैंस भी देती है 
GK in HindiDISC BRAKE बाइक के अगले पहिए में क्यों लगाते हैं, पिछले में क्यों नहीं
GK in Hindiकैसे पता करें TV-AC फ्रिज ने 1 महीने में कितनी यूनिट बिजली खर्च की 
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !