MP NEWS- 18 साल की लड़की ने पहले बॉयफ्रेंड फिर पति के खिलाफ दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई

भोपाल
। मध्यप्रदेश के बैतूल से भोपाल के पिपलानी पुलिस थाने में एक केस डायरी आई है। एक लड़की नहीं पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। आरोप लगाया है कि उसके परिवार ने युवक के साथ उसकी मर्जी के बिना शादी कर दी थी। पता चला है कि इसी लड़की ने कुछ समय पहले अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ भी बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया था।

पिपलानी थाने के टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया, बैतूल पुलिस ने दुष्कर्म के मामले की केस डायरी भेजी है। 18 साल की लड़की ने पिपलानी इलाके में दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी। उसने बताया, वह अपने गांव में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ 27 दिसंबर 2020 भाग को गई थी। बैतूल पुलिस ने मुझे भोपाल से खोजकर परिजनों को सौंप दिया था।

उसके बाद दादा ने छोटे दादा के घर अशोका गार्डन पहुंचा दिया। यहां दो महीने तक रही। यहां उन्होंने मेरी मर्जी के बिना रिश्ता तय कर दिया। उन्होंने 27 अप्रैल को शादी भी करवा दी। इसके बाद वह पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने लगी। पति को इंदौर में नौकरी मिलने के कारण वह इंदौर चली गई, लेकिन लड़की वहां से अचानक पति को छोड़कर घर आ गई।

बैतूल पहुंचने के बाद उसने पति पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। उसका कहना था, पति ने घर वालों के साथ मिलकर उसके साथ जबरन शादी की। दो महीने तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। बैतूल पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पति के खिलाफ जीरो पर केस दर्ज कर डायरी भोपाल भेज दी। पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है, लड़का पहले से शादीशुदा है।

पहले प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था

लड़की के प्रेम प्रसंग की बात का पता चलते ही घरवालों ने उसका घर से आना-जाना बंद कर दिया। इसी कारण छात्रा प्रेमी के साथ भाग गई थी। पकड़े जाने पर छात्रा ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। उस समय उसने बताया था कि युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

बैतूल पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, घरवालों ने भोपाल में रहने वाले अनिल नाम के युवक से लड़की की शादी कर दी। शुरूआती जांच में यह बात भी सामने आई है, जेल से छूटने के बाद प्रेमी फिर से लड़की के संपर्क में आ गया था।

17 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश में मानसून की नई तारीख- बंगाली बादलों का एक दल आएगा
MPPEB POLICE भर्ती परीक्षा कब होगी, यहां पढ़िए
MP COLLEGE ADMISSION- उच्च शिक्षा मंत्री ने बताई नई व्यवस्था क्या होगी
MP NEWS- गोद में बेटी के शव को चिपकाए महिला पटवारी की लाश टंकी में मिली
LPG- रसोई गैस का नया सिलेंडर आया, दिखाई देती है गैस कितनी बची है
BHOPAL NEWS- चलती कार में पत्नी ने बहस की, पति ने पिलर में कार ठोक दी
MP EMPLOYEE NEWS- अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन
GWALIOR NEWS- सस्पेंडेड सिपाही ने बैक-टू-बैक 3 BIKE को टक्कर मारी, 4 घायल
BHOPAL NEWS- वृद्ध पिता को भोपाल बुलाकर बेटी गायब हो गई: आरोप
EMPLOYEE NEWS- मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ पूर्व संयोजक ने कहा: कर्मचारी गुस्से में हैं, सरकार ध्यान दे
INDORE NEWS- अधिकारी की बेटी और व्यापारी का बेटा चंडीगढ़ में मिले

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiपहले भारतीय आईसीएस अफसर का नाम और सफलता की कहानी 
हड्डियों में दर्द क्यों होता है, सभी कारण एवं निवारण - Bone Pain: Causes and Treatments
GK in Hindi- मादा कोयल की आवाज मधुर नहीं होती, वह तो अपराधी होती है
GK in Hindiगाय को माता क्यों मानते हैं, दूध तो भैंस भी देती है 
GK in HindiDISC BRAKE बाइक के अगले पहिए में क्यों लगाते हैं, पिछले में क्यों नहीं
GK in Hindiकैसे पता करें TV-AC फ्रिज ने 1 महीने में कितनी यूनिट बिजली खर्च की 
GK in Hindi- हिटलर की मूछें टूथब्रश जैसी क्यों थी, योद्धाओं जैसी क्यों नहीं, पढ़िए
GK in Hindiभारत के किस रेलवे स्टेशन का नाम, सबसे बड़ा है, इसमें अंग्रेजी के कुल कितने अक्षर आते हैं 
GK in Hindiसड़क किनारे वृक्षों पर सफेद पेंट क्यों किया जाता है, वैज्ञानिक कारण 
GK in Hindiबर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता है तो फिर शराब में क्यों डूब जाता है 
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !