BHOPAL: इंश्योरेंस कंपनी की महिला कर्मचारी का शव फांसी पर लटका मिला - MP NEWS

0
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के एच-सेक्टर में रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार शाम की है। घटना से पहले महिला ने 12 साल के बेटे को बहाने से घर से बाहर भेज दिया था। महिला के पास से सुसाइड नोट नहीं मिलने से जान देने का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

अयोध्या नगर थाने के एएसआइ एसबीएस यादव के मुताबिक अशोका गार्डन के गांव कोलुआ कलां निवासी मोना गोस्वामी (32) ने वर्ष 2008 में संदीप चौकसे से प्रेम विवाह किया था। संदीप सांची दूध पार्लर चलाता है, जबकि मोना बीमा कंपनी में नौकरी करती थी। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही थी। उन दोनों का एक 12 साल का बेटा है। शनिवार शाम को संदीप रोज की तरह सांची पार्लर चला गया और घर पर उनका बेटा और पत्नी मोना ही थे। 

संदीप के जाने के बाद मोना ने बेटे को बाहर खेलने भेज दिया और खुद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद जब बेटा वापस आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। उसने बगल की खिड़की से देखा तो मां फांसी पर झूल रही थी। उसने दौड़कर घर के पीछे रहने वाले रिश्तेदार को इसके बारे में बताया। थोड़ी देर में संदीप भी पहुंच गया। पुलिस जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करने के बाद शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया। 

घटना के बाद से ही मृतका के परिजन सदमे में हैं। पुलिस के मुताबिक परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। मृतका के मायके वालों से भी बातचीत की जा रही है। उसके बाद ही खुदकुशी की वजह स्‍पष्‍ट हो सकती है। 

07 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!