NRI COLLEGE की महिला कर्मचारी ने सुसाइड किया - BHOPAL NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया क्षेत्र में एक महिला ने सुबह घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान 39 वर्षीय ज्योत्सना सिंह के रूप में हुई है और वह एक निजी निजी कॉलेज की असिस्टेंट रजिस्ट्रार थी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से उसके जान देने का कारण सामने नहीं आया है। 

पुलिस को जांच में पता चला कि वह पिछले काफी समय से माइग्रेन के दर्द से परेशान थीं। कुछ दिन पहले उन्होंने इस संबंध में डॉक्टर से परामर्श लिया था। घटना के समय उनका बेटा घर पर ही सो रहा था। पति बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलखिरिया थाने के ASI राजेश सिंह जामालिया के अनुसार ज्योत्सना सिंह मूलत: नागपुर की रहने वाली थी। वह NRI कॉलेज में असिस्टेंट रजिस्ट्रार का काम संभालती थीं। 17 साल से पति के साथ भोपाल में रह रही थीं। उनका एक 15 साल का बेटा है। 

शानिवार सुबह उनके पति जब घर से कॉलेज के लिए निकले थे, उसके बाद उनकी गाड़ी खराब हो गई तो वह गोविंदपुरा चले गए थे। जब घर पहुंचे तो ज्योत्सना को फांसी पर लटका पाया। वह तुरंत उन्‍हें फांसी से उतारकर हमीदिया अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में स्थित अभी साफ नहीं हो पाई है।

31 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });