MP में TI को DSP पद का प्रभार दिया जाएगा, नोटिफिकेशन जारी - EMPLOYEE NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्यप्रदेश में प्रमोशन की राह देख रहे पुलिस इंस्पेक्टर (TI) के लिए अच्छी खबर है। शिवराज सरकार ने उन्हें प्रमोट कर खाली पड़े DSP के पद का प्रभार दिए जाने संबंधी नोटिफिकेशन सोमवार को जारी कर दिया है। शिवराज ने करीब एक महीने पहले इसकी घोषणा मिंटो हाल में आयोजित कार्यक्रम में कही थी।  

हालांकि अभी सिर्फ 160 को ही यह प्रभार दिया जाएगा। संख्या के आधार पर हकीकत यह है कि 1080 में से सिर्फ 250 ही पदोन्नत हो पाएंगे, क्योंकि इतने ही पद खाली हैं। हालांकि पदोन्नत अफसर वेतन और भत्ते के लिए दावा नहीं कर सकेंगे।

आदेश में कहा गया है कि TI से DSP के पद का प्रभार पाने वाले अधिकारी वरिष्ठा, वेतन या भत्ते का दावा नहीं कर सकेंगे। जब तक वे इस पर कार्य करेंगे, तब तक DSP की श्रेणी की वर्दी धारण कर सकेंगे। ऐसा कार्यवाहक DSP सभी शक्तियों का प्रयोग करेगा, जब तक वह उस पद पर रहता है।

03 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!