BF ने एयरहोस्टेस GF से 2 साल रेप किया, शादी के लिए कहा तो मिलना भी छोड़ दिया, FIR - BHOPAL NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एयरहोस्टेस की पढ़ाई कर रही 21 साल की छात्रा को सोशल मीडिया पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। आरोपी ने खुद को इंजीनियर बताकर दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसे बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।       

आरोपी ने छात्रा को धमकाते हुए बोला, जिससे शिकायत करना हो कर दो, लेकिन शादी नहीं करूंगा। पुलिस के पकड़ते ही आरोपी माफी मांगने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार जहांगीराबाद निवासी युवती एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया पर हफीज उर्फ जियान नाम के लड़के से हुई। उसने बताया कि वह इंजीनियर है। उसका एसी का काम है। वह दोस्ती करना चाहता है। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद उसने जियान को फोन नंबर दे दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

छात्रा ने बताया कि जियान ने उसे दो 3 जनवरी 2019 में उसे अशोका गार्डन इलाके के होटल स्मार्ट सिटी में मिलने बुलाया। वह होटल पहुंची तो, जियान उसे एक कमरे में ले गया। यहां उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। अपनी बात रखने के लिए उसने आज मिलने बुलाया है। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बोला कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। वह किसी न किसी बहाने शादी की बात से टाल देता, लेकिन उनका मिलना जारी रहा। उसने फरवरी 2021 तक उससे ज्यादती की। इसके बाद उसने शादी तो दूर की बात रही, मिलने तक से मना कर दिया। परेशान होकर अब उसने शिकायत की।

इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी ने छात्रा से अपना धर्म छिपाकर दोस्ती नहीं की थी। अभी तक की जांच में छात्रा ने बताया कि वह पहले से जानती थी कि आरोपी मुस्लिम है। इस कारण यह नए कानून के तहत मामला नहीं बनता है।

11 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !