OMG! कन्या की जगह पुत्र पैदा हुआ तो मां ने कुएं में फेंक कर मार डाला - MP NEWS

बड़वानी। भारत के ज्यादातर इलाकों में पुत्र की चाहत में कन्या संतान की हत्या कर दी जाती है परंतु मध्यप्रदेश में उल्टा हुआ है। ग्राम सांगवी, खाना जुलवानिया, जिला बड़वानी में एक महिला ने 1 महीने के बेटे को इसलिए कुएं में फेंक कर मार डाला क्योंकि उसे बेटी चाहिए थी और बेटा पैदा हो गया था। हत्या को हादसा बताने के लिए बाद में महिला खुद भी कुएं में कूद गई। पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर लिया जबकि बेटे की मृत्यु हो चुकी थी। घटना दिनांक 16 मई 2021 की बताई जा रही है।

टीआई सोनू सितोले ने बताया 16 मई की सुबह 7 बजे महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को कुएं से बाहर निकाला गया। साथ ही उसके एक माह के बेटे का शव भी मिला था। उस समय महिला ने बताया था कि वह पानी भरने कुएं में उतरी थी। इस दौरान उसका बेटा कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए वो कुएं में कूदी थी। मर्ग कायम कर मामले की जांच की गई।

परिजनों ने एक माह के बच्चे की मां ललिता उर्फ रलीबाई पति कालू चौहान (28) निवासी स्कूलपुरा सांगवी पर बेटे को कुएं में फेंककर हत्या करने की आशंका जताई। विभिन्न बिंदुओं पर जांच करने पर ललिताबाई से सख्ती से पूछताछ की गई। इसमें उसने बेटे की हत्या करना कबूल किया। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टीआई सितोले ने बताया ललिता की तीनों संतान बेटे है। उसकी दो बेटों के बाद बेटी होने की चाहत थी। तीसरी बार भी बेटा ही पैदा हुआ। लड़के के जन्म के बाद से वह उसके रोने से परेशान थी। दूधमुंहे बच्चे के रोने से परेशान होकर वह परिजनों को बार-बार तीसरे बेटे को मारने की धमकी देती थी। घटना के दिन उसने बेटे को कुएं में फेंक कर हत्या कर दी। बाद में बचाने का दिखावा करने के लिए वो कुएं में कूदी थी।

22 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !