12th की छात्रा ने मकान मालिक के बेटे को भाई माना था, मौका मिलते ही रेप कर गया - GWALIOR CRIME NEWS

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नाबालिग ने मकान मालिक के जिस बेटे को भाई माना, उसने ही उस पर नीयत खराब कर दी। गुरुवार रात आरोपी ने छात्रा को दोस्त की मदद से रूम में बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दोस्त भी दुष्कर्म करने वाला था, पर किसी तरह लड़की भाग आई।  

घटना ग्वालियर के चार शहर का नाका की है। छात्रा ने पूरी बात परिजन को बताई। इसके बाद वह थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उपनगर ग्वालियर के चार शहर का नाका निवासी 17 वर्षीय लड़की 12वीं की छात्रा है। वह परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। 

गुरुवार रात छात्रा कमरे से बाहर निकली, तभी रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे में पहुंचा। छात्रा का मुंह बंद कर उठाकर अपने कमरे में ले गया। यहां जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने विरोध किया, तो सत्यम ने उसके हाथ पकड़े और नीलू ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सत्यम उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तो मकान में रहने वाले अन्य किराएदार जाग गए। इस बीच, मौके का फायदा उठाकर छात्रा आरोपी को धक्का देकर भाग निकली। घर आकर परिवार को आपबीती बताई। 

जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह दोनों आरोपियों को भाई मानती थी। वह उनके सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं पसीजे। पुलिस ने FIR करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

21 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !