REWA में नाबालिग लड़की रेप के बाद आग में जली, हालत गंभीर - MP NEWS

NEWS ROOM
रीवा।
 मध्य प्रदेश के रीवा जिले में किशोरी ने दुष्कर्म का शिकार होने के बाद खुद के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली, जिसके बाद किशोरी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना 7 अक्टूबर को हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जब परिजन रिश्तेदार के यहां गए हुए थे उस दौरान किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित एवं पीड़िता दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी डभौरा डीपी सिंह ने बताया कि उक्त वारदात में आरोपित एवं पीड़ि‍ता दोनों ही नाबालिग हैं। इलाज के लिए नाबालिग किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। 

11 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!