MP CORONA: 24 घंटे में 25 मौतें, 1575 पॉजिटिव, 1985 डिस्चार्ज - UPDATE NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस का एवरेज पॉजिटिविटी रेट 6% रहा। एक तरफ जहां पूरे देश में संक्रमण तेजी से घट रहा है मध्यप्रदेश का ग्राफ कभी ऊपर कभी नीचे हो रहा है। मरीजों की मौत के मामले में हालात अब भी गंभीर हैं। पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई। 1575 नागरिक पॉजिटिव पाए गए। सरकार का दावा है कि 1985 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया परंतु सरकारी अस्पतालों में अभी भी मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 11 OCTOBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 11 अक्टूबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
26442 सैंपल की जांच की गई।
240 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
24667 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
1575 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
25 मरीजों की मौत हो गई।
1985 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 146820 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2624 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 129019 
11 अक्टूबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 15177

CORONA (COVID-19) UPDATE NEWS TODAY 11 OCTOBER 2020 

भारत में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। प्रतिदिन औसत 1000 की गिरावट आ रही है। 
भारत में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7000000 से ज्यादा हो गई है। एक लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 
सारी दुनिया में 3.65 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सर्दी के मौसम में संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। 
झारखंड राज्य की रिकवरी रेट 90% से ज्यादा हो गई है। 
चीन की एक महिला जो संक्रमण का शिकार होने के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गई थी, की आंखों में कोविड-19 वायरस की मौजूदगी मिली है।




11 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !