JABALPUR NEWS TODAY'S: HEADLINES, HINDI LATEST NEWS 30th OCTOBER 2020 / जबलपुर: आज के महत्वपूर्ण समाचार - MP NEWS

मध्य प्रदेश की की संस्कारधानी जबलपुर में आज की प्रमुख खबरों में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग व चोरी की घटना, शादी के 3 महीने बाद महिला ने की खुदकुशी, रेल अधिकारियों की पत्नियों ने शुरू की रसोई, किसान स्पेशल पार्सल ट्रेन शुरू, सरकार ने कोरोना में कमाए करोड़ों, त्योहार के दिन भी पेयजल संकट और भी महत्वपूर्ण समाचार 

VFJ  factory से सेवानिवृत्त कर्मचारी ने देहदान किया

अतुल आंचल परिसर, निवासी रवि शंकर गुप्ता ने पीड़ित मानव सेवा के साथ युवाओं के भविष्य संवारने के लिए मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग पहुंच कर देहदान किया व शपथ पत्र भी भरा। वाहन निर्माणी फैक्ट्री (VFJ) से सेवानिवृत्त वृद्ध ने देहदान करके मिसाल पेश की है। 

दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग / 65 साल की महिला का साहस देख कर भाग खड़ा हुआ चोर

वीणा खंडेलवाल (65 वर्ष) निवासी विजय नगर जब घर पर अकेली थी तो, एक युवक मीटर रीडर बनकर घर में घुसा व महिला की चेन खींचने की कोशिश की, परंतु वृद्धा के साहस के कारण वह चैन का आधा हिस्सा लेकर ही भाग पाया। बाकी का आधा हिस्सा महिला के पास ही रह गया। आरोपित का दूसरा साथी भी घर के बाहर खड़ा था। यह देखकर वह भी भाग गया। मामले में टीआई विजयनगर ट्रेनी डीएसपी सचिन धुर्वे ने बताया कि आरोपियों की तलाश हुलिए के आधार पर की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। 

कारपेंटर ही निकला चोर 

अनमोल ग्रोवर (सीए) रतन कॉलोनी, गोरखपुर निवासी के घर की मरम्मत का काम चल रहा था। घर पर 10 से 12 लोग काम कर रहे थे। घर की अलमारी में ₹4,10000 घर के काम के लिए ही रख दिए थे परंतु जब उन्होंने 28 अक्टूबर को पेमेंट करने के लिए अलमारी खोली तो देखा कि उनके पैसों का बैग गायब था। गोरखपुर थाने में उन्होंने चोरी का मामला दर्ज कराया तो सभी काम करने वाले मजदूरों से पुलिस ने पूछताछ की। तब मामले का खुलासा हुआ कि कारपेंटर प्रीतम शर्मा ने ही ही चोरी की है।

शादी के 3 महीने बाद महिला ने की खुदकुशी

30 जून 2020 को वैष्णवी कॉल की शादी आशीष कौल के साथ हुई थी। पुलिस FIR के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद से ही वैष्णवी पर पति आशीष, सास चंद्रकांता, देवर देवीलाल व ननद, बाइक के लिए पैसों की मांग का दबाव डालने लगे थे। उसके साथ मारपीट करते थे, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के बाद महिला ने 3 महीने बाद साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना करने का केस दर्ज कर पति समेत परिवार के तीन लोगों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया है। 

रेल अधिकारियों की पत्नियों ने शुरू की रसोई

रेल अधिकारियों की पत्नियों ने मिलकर सामाजिक कार्य में आगे आकर रसोई शुरू की है। उन्होंने गरीब व असहाय महिला और बच्चों की मदद करने के लिए यह कार्य शुरू किया है। वह निर्धन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के काम में जुटी हैं। वरिष्ठ महिला पदाधिकारी ने निर्धन बच्चों की पढ़ाई का भी जिम्मा लिया है। इनके द्वारा बनाए गए व्यंजन रेल अधिकारी व कर्मचारी ही खरीद रहे हैं व लोगों को यह व्यंजन बहुत पसंद भी आ रहे हैं।

किसान स्पेशल पार्सल ट्रेन शुरू

रेलवे ने किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाने के लिए किसान स्पेशल पार्सल ट्रेन चलाई है। सप्ताह में 3 दिन चलने वाली इस ट्रेन में किसान अपनी उपज को तय किराए से 50% कम दामों पर बुक करके दूसरे शहरों तक पहुंचा सकते हैं परंतु यह प्रक्रिया इतनी कठिन और लंबी है कि किसान इसे समझ ही नहीं पा रहे हैं। 

OMG  सरकार ने कोरोना में कमाए करोड़ों

 कोरोना संक्रमण के दौरान " रोको टोको " अभियान के तहत जुर्माना भी वसूला जा रहा है। जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और राजस्व अधिकारियों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 115530 लोगों पर कार्रवाई कर 1 करोड़ 27 लाख 40 हजार 858 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है। साथ ही 7 लोगों व संस्थाओं पर FIR दर्ज हो चुकी है, व अब तक 103 दुकानों को सील किया जा चुका है।

त्यौहार के दिन भी पेयजल संकट 

आज जहां शरद पूर्णिमा है तो वहीं ईद मिलादुन्नबी भी है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए ग्वारीघाट तक भटकना पड़ा। जानकारी के अनुसार एसबीआई कॉलोनी की 2 लाख गैलन क्षमता वाली पानी की टंकी में रिसाव के चलते जलापूर्ति ठप हो गई थी। जिसके कारण करीब 3000 आबादी को सुबह पानी नहीं मिला। हालांकि नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी सुबह से ही लीकेज को सुधारने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पेयजल संकट 3 दिन तक रह सकता है। ऐसे में नगर निगम टैंकरों से जलापूर्ति कराने के प्रयास कर रहा है। 

24 दिन ऐसे जिनमें नर्मदा तटों पर सबसे ज्यादा कचरे का बोझ होता है

पूर्णिमा और अमावस्या के पूरे 24 दिनों में कचरे का बोझ नर्मदा तटों पर सामान्य दिनों से सबसे ज्यादा रहता है। लॉकडाउन के दौरान नर्मदा नदी में जो सफाई नजर आई थी, वह अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद पूरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है।

नर्मदा महोत्सव नहीं, महा आरती हुई

त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवी नर्मदे के बोल से जबलपुर के भेड़घाट की संगमरमरी वादियों में धुआंधार की गूंज में धार्मिक भाव उमड़ आया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुण्यसलिला मैया नर्मदा का पूजन किया गया। कोरोना संकट के कारण नर्मदा महोत्सव का इस बार आयोजन नहीं हो रहा है। ऐसे में दो दिन के आयोजन के स्थान पर नर्मदा पूजन का आयोजन किया गया।

30 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });