CM HOUSE के पास लड़की टावर पर चढ़ गई, बोली: भोपाल पुलिस धमका रही है, कार्यवाही नहीं करती - MP NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मप्र की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाने में होमगार्ड जवान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली लड़की ने पुलिस पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार शाम वह सीएम हाउस के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 80 फीट से अधिक ऊंचाई पर पहुंचने पर लोगों की नजर उस पर पड़ी। लड़की कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। काफी मशक्कत के बाद देर शाम पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से उसे सही-सलामत नीचे उतर लिया।

श्यामला हिल्स पुलिस ने उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। 27 साल की लड़की जहांगीराबाद में रहती है। वह प्राइवेट जॉब करती है। उसके दोस्त ने बताया कि आकाश नाम के होमगार्ड से लड़की की जान-पहचान है। वह एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है। लड़की ने आकाश को 60 हजार रुपए उधार दिए थे। पांच दिन पहले उसने वीआईपी रोड पर उसके साथ गलत हरकत भी की।

लड़की ने कोहेफिजा पुलिस थाने में होमगार्ड के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया है। इसके बाद से ही पुलिस उसे परेशान कर रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की जगह उस पर ही मामला वापस लेने का दबाव डाल रही है। इसी से परेशानी होकर वह शाम करीब 4 बजे पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

पीड़िता के दोस्त ने आरोप लगाए कि अब पुलिस उसे इस मामले में मामला वापस लेने के लिए धमका रही है। मामले की जांच कर रही महिला अधिकारी रिचा त्रिपाठी अब उसे ही परेशान कर रहीं हैं। पुलिस अब उसके घर आकर उसे और उसके दोस्तों को भी परेशान कर रही है। रिचा त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे देख रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी भी हो जाएगी। अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के सवाल पर उन्होंने फोन काट दिया।

09 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!