BOLLYWOOD एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी की किडनी फेल, बेंगलुरु में मौत, काफी कष्ट में थीं, हाई प्रोफाइल रैकेट में मिलीं थीं - UPDATE NEWS

Updesh Awasthee
बॉलीवुड एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में काम किया था। इसी के साथ उन्होंने कुछ आइटम नंबर्स भी किए थे। मिष्टी के अचानक निधन से उनके फैन्स और जानने वाले काफी हैरान हैं। एक्ट्रेस किडनी संबंधी समस्या से जूझ रही थीं और इलाज भी करा रही थीं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार रात बेंगलुरु में आखिरी सांस ली।

2012 से बॉलीवुड में थी मिष्टी मुखर्जी

सूत्रों की मानें तो किडनी फेल होने से उनका निधन हुआ। एक्ट्रेस काफी कष्ट में थीं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री में करीब एक दशक से सक्रिय थीं। उन्होंने साल 2012 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म लाइफ की तो लग गई से की थी। इसके अलावा वे कुछ फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में नजर आईं। मगर फिल्मों उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में काम नहीं मिला।

बॉलीवुड में काम नहीं मिला तो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट 

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा कंट्रोवर्सीज की वजह से सुर्खियों में रहीं। मिष्टी पर कई सारे गंभीर आरोप लगे थे। उनपर साल 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। उनके घर की जब तलाशी ली गई तो वहां से कई सारी सीडियां और टेप बरामद हुए थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उन्हें हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ा था। यहां तक कि पुलिस ने मिष्टी मुखर्जी के परिवार भी इस सिलसिले में फंसा था। एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली फिल्मों में भी काम किया था। एक्ट्रेस के परिवार में अब उनके पैरेंट्स और उनके भाई बचे हैं। 

बॉलीवुड के लिए अच्छा नहीं रहा 2020 का साल

बता दें कि साल 2020 किसी भी तरह से किसी के लिए भी अच्छा नहीं जा रहा है. इस 2020 में लॉकडाउन के दौरान ही इतने सारे स्टार्स और सेलेब्स हमें हमेशा के लिए अलविदा कह चुके हैं। इसमें नया नाम मिष्टी मुखर्जी का भी जुड़ गया है।

04 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!