BHOPAL के किसानों से सोलर पावर प्लांट के लिए आवेदन आमंत्रित, खेत से एक्स्ट्रा इनकम कमाइए - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा अभियान योजना के अंतर्गत जिले के ऐसे किसान जिनकी बंजर व अनउपयोगी भूमि जिले के चिन्हित विद्युत सब स्टेशनों के 5 किलोमीटर के दायरे में आती हो वे किसान अपनी भूमि पर सोलर पावर प्लांट लगा सकते हैं। 

किसान सोलर पावर प्लांट से बनी बिजली को विद्युत कंपनियों को बेच कर आय भी प्राप्त कर सकते हैं । योजना अंतर्गत  इच्छुक किसान ऑनलाइन पोर्टल www.cmsolarpump.mp.gov.in पर 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। योजना से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। किसानों से आवेदन ऑनलाइन ही प्राप्त किए जाएंगे।

किसान ऊर्जा विकास एवं उत्थान महा अभियान योजना

किसान ऊर्जा विकास एवं उत्थान महा अभियान योजना के अंतर्गत जिले के किसान, किसान समूह, कृषि उत्पादक संगठन, वाटर युजर एसोसिएशन, सहकारी संस्थान एवं पंचायत  जिनके पास बंजर एवं पड़त भूमि हो वे स्वयं अथवा निवेशकों के माध्यम से सोलर पावर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। सोलर पावर प्लांट में बनी बिजली सीधे विद्युत सब स्टेशन पहुंचेगी, जहां विद्युत कंपनी द्वारा बनी बिजली का संधारण लेखा जोखा रखा जाएगा। संयत्र से बनी बिजली की खरीदी का दाम किसान/ निवेशक को मिलेगा।

किसान ऊर्जा विकास एवं उत्थान महा अभियान योजना के लिए निर्धारित योग्यता व शर्तें

योजना के तहत चिन्हित विद्युत सब स्टेशन के 5 किलोमीटर के दायरे में आ रहे न्यूनतम 2 एकड़ से लेकर अधिकतम 10 एकड़ तक की भूमि शामिल होगी। जिसमें 500 किलोवाट से लेकर 2 मेगावाट तक के प्लांट लगाए जा सकेंगे। किसान द्वारा स्वयं निवेश न करने पर निवेशकों के माध्यम से सोलर प्लांट लगाने पर विद्युत नियामक द्वारा निर्धारित दर पर भूमि लीज पर देकर निश्चित वार्षिक किराया प्राप्त कर सकेंगे।

20 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!