BF ने दहेज के लालच में ब्रेकअप कर लिया, गुस्साई GF ने रेप की FIR करा दी - JABALPUR NEWS

जबलपुर
। कृषि विभाग के कर्मचारी अनुराग सोनकर के खिलाफ जबलपुर शहर के ओम जी थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 22 साल की लड़की ने रेप का मामला दर्ज कराया है। लड़की का कहना है कि अनुराग सोनकर उसका बॉयफ्रेंड है। सिविल लाइंस स्थित ऋषि रीजेंसी होटल में दोनों के बीच कई सालों तक फिजिकल रिलेशन बने। अब अनुराग सोनकर दहेज के लालच में किसी और से शादी कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित के पिछले के तीन साल से भरतीपुर सिटी चर्च के पास रहने वाले अनुराग सोनकर से प्रेम संबंध थे। वह पीड़ित को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित ऋषि रिजेंसी होटल में ले जाता था। जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते थे। 

शिकायतकर्ता लड़की ने बताया कि आरोपी अनुराग सोनकर को सरकारी नौकरी के चलते दहेज देने वाले कई परिवारों से रिश्ता आ रहा था। आखिर में उसने एक पैसे वाले परिवार में रिश्ता भी जोड़ लिया। 

जब इसकी जानकारी लड़की को मिली तो उसने लड़के के खिलाफ रेप केस दर्ज करवा दिया। टीआई ओमती एसपीएस बघेल ने बताया पीड़ित बुधवार की रात थाने आई थी। उसकी शिकायत पर रेप का प्रकरण दर्ज किया गया है।

29 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !