MP CORONA OMG! आज का पॉजिटिविटी रेट 16% से अधिक, हालात बेहद चिंताजनक - UPDATE NEWS

भोपाल।
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक था परंतु आज की सरकारी रिपोर्ट में मध्य प्रदेश का ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 16% से अधिक है। यानी प्रत्येक 100 सैंपल में से 16 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 16 SEPTEMBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 16 सितंबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
15286 सैंपल की जांच की गई।
80 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
12806 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
2462 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
24 मरीजों की मौत हो गई।
1922 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 95515 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1844 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 71535 
16 सितंबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 22136 
16 सितंबर 2020 को मध्यप्रदेश में संक्रमित इलाकों की संख्या 7448 

mp corona status today and update 

जैसे-जैसे चुनाव प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है वैसे-वैसे मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। 
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन में आज का पॉजिटिविटी रेट 16% से अधिक है। 
नेताओं द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने के कारण आम जनता निश्चिंत है। जनता को लगता है कि सरकारी रिपोर्ट में संक्रमित नागरिकों की संख्या इसलिए अधिक बताई जाती है क्योंकि इलाज के नाम पर मोटी रकम प्राप्त हो रही है। 
ग्राउंड जीरो पर हालात यह है कि प्राइवेट अस्पतालों में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आईसीयू पूरी तरीके से भरे हुए हैं। 
जबलपुर से लगातार खबरें आ रही है कि नागरिकों की मृत्यु दर 4 गुना अधिक बढ़ गई है। मृत्यु दर बढ़ने के पीछे कारण महामारी है या कुछ और, सरकार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। 


16 सितम्बर सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !