COVID-19 महामारी से भारत के रेल राज्य मंत्री की मौत, कर्नाटक राज्य के लोकप्रिय नेता थे - NATIONAL NEWS

नई दिल्ली।
कोरोनावायरस (COVID-19) महामारी का शिकार हुए भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री श्री अंगड़ी सुरेश की दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में दुखद मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। वह 11 सितंबर को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उस समय उन्होंने खुद को स्वस्थ बताते हुए जल्द वापस काम पर लौटने की बात की थी। स्वर्गीय अंगड़ी सुरेश कर्नाटक राज्य के लोकप्रिय नेता थे।

स्वर्गीय अंगदि सुरेश कर्नाटक के चन्नाबसप्पा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर कहा है, "श्री सुरेश अंगड़ी एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता थे जिन्होंने पार्टी को कर्नाटक में मज़बूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। वो एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। सभी तबक़ों में उनकी सराहना की जाती थी। उनकी मृत्यु दुखदायी है। 

24 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!