मध्य प्रदेश बाढ़: सूर्योदय के साथ ही देवदूत बनकर आया एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर, फंसे हुए लोगों की जान बचा रहा है / MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार और शनिवार इन 2 दिनों में 9 जिलों के 400 गांव पूरी तरह तबाह हो गए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भीषण बाढ़ घोषित कर दी है। हजारों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने सेना से मदद मांगी थी। शनिवार को मौसम खराब होने के बावजूद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और आज रविवार को सूर्य की पहली किरण के साथ एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर, बाढ़ में फंसे हुए लोगों की जान बचा रहा है। 

बुदनी के सोमलवाड़ा में फंसे हुए लोगों को बचाया

बाढ़ से प्रभावित प्रदेश के कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। बुदनी के सोमलवाड़ा में एयरफोर्स ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। तमाम इलाके अब सेना के सहारे हैं। मौसम जहां-जहां खुल गया है वहां जल्दी से जल्दी लोगों को 12 से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना जरूरी हो गया है।

सारी रात जागते रहे मुख्यमंत्री, घर को ही कंट्रोल रूम बना लिया था

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को दी है। हमें उनका पूरा सहयोग मिल रहा है। भारतीय वायु सेना पूरी क्षमता से राहत और बचाव कार्य मे जुटी हुई है। आपके सहयोग से हम इस आपदा से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार की रात को अपने घर को ही कंट्रोल रूम बना लिया था। सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सारी रात बाढ़ की स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते रहे।

30 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!