भोपाल में रेलवे ट्रैक पर DJ संचालक का शव मिला, 8 महीने पहले लव मैरिज हुई थी / BHOPAL NEWS

भोपाल। भोपाल में एक डीजे संचालक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह रात को पारिवारिक विवाद के बाद घर से गुस्से में निकला था। बाद में उसका शव रेलवे ट्रेक पर मिला। लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से वह मानसिक तनाव में था। उसने 8 महीने पहले ही लव मैरिज की थी।    

छोला मंदिर पुलिस के अनुसार 23 साल का सचिन अहिरवार पलासी निशातपुरा में रहता था। उसका डीजे का काम था। बुधवार रात उसका घर पर पारिवारिक विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से गुस्से में निकल गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका फोन बंद आने के कारण उसका कुछ पता नहीं चला। इधर, पुलिस को उसका शव भानपुर के पास रेल पटरी पर मिला। ट्रेन से कटने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार सचिन का काम अच्छा चलता था। करीब 8 महीने पहले उसने लव मैरिज की थी। लॉकडाउन के कारण उसका काम बंद हो गया था। आर्थिंक तंगी के कारण वह मानसिक तनाव में आ गया था। टीआई छोला मंदिर ने बताया कि हो सकता है कि इसी कारण उसका घर पर विवाद हुआ होगा। गुस्से में उसने यह कदम उठाया। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

27 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के नागपुर प्रवास के बाद कमलनाथ और शिवराज सिंह मिले
सिंधिया के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के आसार
किन परिस्थितियों में की गई हत्या पर सजा नहीं मिलती, यहां पढ़िए
कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोककर नया एयरक्रॉफ्ट खरीद लाए शिवराज: कर्मचारी संघ
मुख्यमंत्री जी, मध्यप्रदेश के नौजवान बहुत परेशान है, उन्हें दुत्कारिये मत!

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !