रतलाम सेव भंडार के संचालक की प्रताड़ना से दुखी कर्मचारी ने सुसाइड किया / BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल की VIP  रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक ने बड़े तालाब में कूदकर जान दे दी। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने युवक को तालाब में कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी।

नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने युवक का शव तालाब से निकाल लिया। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तालाब में कूदकर जान देने वाले युवक का नाम श्याम बताया जा रहा है। श्याम अपने परिवार के साथ तलैया इलाके में रहता था। पुराने शहर में रतलाम सेव भंडार पर काम करता था। उसने रतलाम सेव भंडार के संचालक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

श्याम पुलिस ने श्याम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। श्याम के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। श्याम ने सुसाइड नोट में और क्या लिखा है, इसकी जानकारी पुलिस ने अभी नहीं दी है।

19 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!