15 अगस्त 2020 सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणाएं / MP NEWS

Announcements of CM Shivraj Singh Chauhan, 15 August 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में परेड की सलामी ली एवं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। 

मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन के लिए नए प्रोजेक्ट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “हम राम गमन पथ, रामायण सर्किट का विकास करेंगे, अमरकंटक सर्किट, तीर्थंकर सर्किट, मां नर्मदा परिक्रमा भी विकसित करेंगे। इससे राज्य में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे रोजगार भी पैदा होंगे।” उन्होंने कहा कि राम गमन पथ को दोबारा से देखेंगे। रामगमन पथ के निर्माण का प्रस्ताव चित्रकूट में है। 

नर्मदा एक्सप्रेस वे की घोषणा, नर्मदा नदी के किनारे इंडस्ट्रियल क्लस्टर

मुख्यमंत्री ने कहा- नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है। इसके विकास के लिए हम प्रदेश में नर्मदा एक्सप्रेस-वे विकसित करेंगे। इसके साथ औद्योगिक क्लस्टर भी बनाए जाएंगे, जहां पर निवेश आएगा। इसका विकास चंबल प्रोग्रेस-वे की तर्ज पर ही किया जाएगा। ये राज्य के लिए समृद्धि के मार्ग होंगे। उन्होंने कहा कि चंबल प्रोग्रेस-वे मध्यप्रदेश के लिए वरदान सिद्ध होगा। मुरैना, भिंड, श्योपुर जिले से होकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा तक यह नया प्रोग्रेस बनेगा। 

मध्यप्रदेश में फिर शुरू होगी लाडली लक्ष्मी योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सरकारी कार्यों में शुभारंभ के मौके पर लड़कियों को सम्मानित करने के लिए 'कन्या पूजा' की शुरुआत की थी। अब हम लाड़ली लक्ष्मी योजना को फिर से नए सिरे से शुरू करेंगे। बेटियों की पूजा करके ही कोई भी शासकीय कार्यक्रम अब शुरू होगा। महिला सशक्तिकरण में हमारी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

टॉपर स्कूल लैपटॉप योजना फिर से शुरू

हम मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजना पुनः शुरू कर रहे हैं। युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर देने का कार्य भी हो रहा है। स्टार्ट अप्स को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आप रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि देने वाले बनेंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गईं प्रमुख घोषणाएँ


  1. नि:शुल्क खाद्यान्न प्रदाय का महाअभियान आरंभ होगा।
  2. 'मेधावी विद्यार्थी योजना' तथा सभी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पढ़ाई की व्यवस्था।
  3. मेधावी विद्यार्थियों को वितरित होंगे लैपटॉप।
  4. प्रदेश में प्रारंभ होंगे सर्व-सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण 'सीएम राइज स्कूल'
  5. महिला स्व-सहायता समूहों को इस वर्ष 1300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण 4 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा।
  6. 'एक जिला एक उत्पाद' के सिद्धांत पर होगी जिलों की ब्रांडिंग।
  7. बेटियों की पूजा से आरंभ होंगे शासकीय कार्यक्रम। बेटी बचाओ अभियान नए सिरे से प्रारंभ होगा।
  8. आदिवासियों एवं गरीबों को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराने का अभियान। नियमों के विपरीत 15 अगस्त 2020 तक दिए गए ऋण शून्य होंगे। आवश्यक कानून लाया जाएगा।
  9. पुलिस कर्मियों के लिए भोपाल में बनेगा 50 बिस्तरीय सर्व-सुविधायुक्त अस्पताल।
  10. 2023 तक 1 करोड़ नल कनेक्शन का लक्ष्य। हर घर तक नल के माध्यम से जल।
  11. सभी नागरिक सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाएंगी।
  12. नर्मदा एक्सप्रेस-वे से नर्मदांचल में उद्योगों, ईको टूरिज्म और धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहन।
  13. नये उद्योगों की स्थापना में सरलता के लिए 'स्टार्ट योर बिजनेस इन थर्टी डेज' योजना प्रारंभ होगी।
  14. प्रदेश के नागरिकों का 'सिंगल सिटीजन डाटाबेस' तैयार होगा।
  15. ग्रामीण जनता को उनके आवासीय भूखंड पर मालिकाना हक दिया जाएगा।
  16. कर्मचारियों को देय सभी लाभ दिए जाएंगे।
  17. कोरोना काल की तरह आगे भी गरीबों के लिए सस्ती बिजली।

15 अगस्त को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !