जबलपुर में RSS के प्रांत सेवा प्रमुख की कोरोना वायरस से मौत / JABALPUR NEWS

जबलपुर। शनिवार देर रात 11:30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख श्री योगेंद्र सिंह योगी जी का निधन हो गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर से भोपाल ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई है। श्री योगेंद्र सिंह जी का टेस्ट केशव कुटी में किया गया था। वह कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए थे।

जबलपुर में पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का कोरोनावायरस टेस्ट कराया गया था। परिणाम स्वरूप कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संक्रमित पाए गए थे। श्री योगेंद्र सिंह जी भी इसी प्रक्रिया में संक्रमित पाए गए थे। उन्हें सिटी अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराया गया था। 

शनिवार को उनकी हालत गंभीर होने लगी। देर रात उन्हें अच्छे इलाज के लिए भोपाल भेजने का फैसला किया गया। रात करीब 11:30 बजे जब उनकी एंबुलेंस जबलपुर से भोपाल की ओर लगभग 25 किलोमीटर दूर गई, श्री योगेंद्र सिंह जी ने अंतिम सांस ले ली।भाजपा नेता दीपंकर बैनर्जी के अनुसार उनका अन्तिम संस्कार 26 जुलाई रविवार को जबलपुर में कोरोना प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा। स्व योगेंद्र सिंह ने ताउम्र अपना जीवन समाज सेवा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया।

26 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!