जबलपुर कूडाकलां गोली कांड के आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार करो नहीं तो आंदोलन: संजय यादव कांग्रेस विधायक / JABALPUR

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए जबलपुर विधायक संजय यादव के बयान में कहा गया है कि यदि पुलिस ने कूडाकलां गोली कांड के आरोपी भाजपा नेता एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष गोलू सिंह को गिरफ्तार नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी जबलपुर की सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी। श्री यादव ने बताया कि गोलू सिंह बरगी विधानसभा की पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता प्रतिभा सिंह के बेटे हैं, इसलिए सरकार का संरक्षण प्राप्त है और पुलिस आदतन अपराधी होने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं करती है।

जबलपुर के विधायक संजय यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि गोलू सिंह जो कि वर्तमान में जनपद अध्यक्ष है, पर कई थानों में अनेक प्रकरण दर्ज है व वह आदतन अपराधी है और अवैध वसूली, अवैध रेत उत्खनन, शराब, जुआ, सट्टा आदि के अवैध कारोबार में लिप्त है। भाजपा सरकार गोलू सिंह को संरक्षण दे रही है, जिसके चलते पुलिस गोलू सिंह की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। 

विधायक संजय यादव ने कहा कि बरगी की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने 11 जून को धारा 144 का उल्लंघन कर गोलू सिंह व उसके 200 साथियों के साथ हथियारों से लैस 60 गाडियों में सवार होकर क्षेत्र में अवैध वसूली करने के उद्देश्य से आतंक फैलाया और पुलिस मूकदर्शन बनी रही। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आते ही क्षेत्र में ग्रामीणों पर गोलियां चलाई जा रही है। अवैध रेत उत्खनन और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, गुंडागर्दी कर अराजकता फैलायी जा रही है। 

घटना के बाद बेलखेड़ा के एसआई द्वारा गोलू सिंह को मौके से भगा दिया गया। जिस तरह अन्य अपराधियों के परिवार वालों को थाने में बैठा लिया जाता है, ऐसी कार्यवाही पुलिस गोलू सिंह के साथ क्यों नहीं करती, यह पुलिस प्रशासन पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।

श्री यादव ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रदेश के डीजीपी से मांग की है कि वे जबलपुर जिले के बेलखेड़ा के ग्राम कूडाकलां गांव में घटित हुई घटना को संज्ञान में लेते हुए गोलू सिंह एवं साथियों के खिलाफ कार्यवाही करने और उसे तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दें, ताकि क्षेत्र के लोग भयमुक्त हो सके। उन्होंने कहा कि गोलूसिंह की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

16 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

झूठी शपथ या प्रतिज्ञा लेना किस धारा के अंतर्गत एक दण्डनीय अपराध है जानिए
रेलवे स्टेशन का नाम बताने वाले बोर्ड पर समुद्र तल से ऊंचाई क्यों लिखी रहती है
छींक आने पर मनुष्य की आँखें बंद क्यों हो जातीं हैं
चांद में ऐसा क्या होता है कि उससे टकराकर सूर्य की गर्म किरणें ठंडी चांदनी में बदल जातीं हैं 
प्राधिकृत अधिकारी को प्रश्नों के उत्तर से इनकार करना भी अपराध है, FIR हो सकती है
कथन या वचन पर हस्ताक्षर करने से मना करने पर भी क्या FIR दर्ज हो सकती है
लोहे में जंग क्यों लगती है, पानी में ऐसा क्या होता है जो लोहा गल जाता है
चिंता ना करें मध्य प्रदेश लॉकडाउन नहीं होगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
COLLEGE EXAM के बारे में UGC का नया बयान, राज्य सरकारें जनरल प्रमोशन की घोषणा कर सकती हैं या नहीं
प्यारे मियां गिरफ्तार: भोपाल में हाई प्रोफाइल अय्याशों को लड़कियां सप्लाई करते थे
MPPEB ने सभी परीक्षाओं को रीशेड्यूल करने प्रस्ताव भेजा
DAVV INDORE: 90 कोर्स में एडमिशन शुरू, कोर्स की लिस्ट यहां देखें
जबलपुर अपर आयुक्त की बेटी के विवाह में 21 कोरोना पॉजिटिव, 100 से ज्यादा संदिग्ध
मध्य प्रदेश कोरोना: एक्टिव केस अब तक का सबसे हाई, 5000 से ज्यादा
मंडला नरसंहार: भाजपा नेता सहित परिवार के 6 लोगों को तलवारों से काट डाला
HOTEL GULZAR JABALPUR के मालिक SANJAY BHATIA के खिलाफ मामला दर्ज
MP BOARD 12th: चूक गए छात्रों के लिए विशेष परीक्षा कार्यक्रम
गुना कलेक्टर एवं एसपी हटाए गए, मामला मजदूर की बेरहमी से पिटाई का (वीडियो देखें)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !