जबलपुर से कांग्रेस विधायक को एयर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया, स्थिति गंभीर / JABALPUR NEWS

जबलपुर। कांग्रेस नेता, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री लखन घनघोरिया का स्वास्थ्य लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात उन्हें जबलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था परंतु जब जबलपुर के डॉक्टर असफल होते देखे तो उन्हें एयर एम्बुलेंस से मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव ले जाया गया है। श्री घनघोरिया की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विधायक लखन घनघोरिया पिछले 1 माह से बीमार हैं

श्री लखन घनघोरिया ने शारीरिक कमजोरी की शिकायत की थी। जबलपुर में डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़ों में निमोनिया हो गया है। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया था। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के मुताबिक, घनघोरिया पिछले करीब 1 माह से अस्वस्थ हैं। उन्हें सर्दी और खांसी हुई थी। साथ ही फेंफड़ों में परेशानी हो रही थी। 

मेदांता अस्पताल ने अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घनघोरिया के स्वास्थ्य के बारे में कुशलक्षेम जानी। इसके साथ प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी घनघोरिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मेदांता अस्पताल में समाचार लिखे जाने तक कोई अपडेट नहीं दिया था।

20 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !