प्रोटेम स्पीकर को मंत्री पद की शपथ दिला दी, 3 मंत्री एक्स्ट्रा हो गए: सज्जन सिंह वर्मा / MP NEWS

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शिवराज मंत्रिमंडल के गठन के पश्चात शिवराज सरकार पर संविधान से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया। श्री वर्मा ने कहा कि अपने चहेतों के मंत्री पद की लालसा में शिवराज ने संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर प्रोटेम स्पीकर को मंत्री बना दिया। (विधानसभा में मौजूद विधायकों का 15% ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। आज की तारीख में जब शपथ ग्रहण किया गया विधानसभा में 24 विधायक अनुपस्थित है। सीटें खाली हैं। उपचुनाव होने हैं।)

मध्यप्रदेश में निर्धारित संख्या से 3 मंत्री ज्यादा बना दिए

कांग्रेस विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री परिषद की निर्धारित संख्या से तीन मंत्री ज्यादा बना दिए। श्री वर्मा ने कहा की प्रोटेम स्पीकर को मंत्री पद की शपथ दिलाना संविधान के खिलाफ है, यदि राष्ट्रपति शासन भी लगा हो तब भी स्पीकर का पद कभी खाली नहीं रहता।

श्री वर्मा ने कहा कि जो नेता (शिवराज सिंह चौहान) 15 साल प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा और साथ ही राज्यपाल जिनके पास संविधानिक शक्तियां निहित होती हैं यह दोनों इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने चहेतों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने संविधान के विपरीत जाकर तीन मंत्री ज्यादा बना दिए जो यह दर्शाता है की जो लोग संविधान को नहीं मानते वह प्रदेश को अच्छे से कैसे चला पाएंगे। 

यह अवसरवादियों का मंत्रिमंडल है, प्रदेश का खजाना लूटने को आए हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज शिवराज मंत्रिमंडल गठन पर तीखा प्रहार किया और इसे अवसरवादियों का मंत्रिमंडल बताया। सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश के माध्यम से श्री वर्मा ने कहा की 100 दिनों के बाद मध्यप्रदेश में अवसरवादी लोगों का एक मंत्रिमंडल बनाया गया है जिसे मंत्रिमंडल विस्तार का नाम दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अवसरवादी लोग प्रदेश का खजाना लूटने के लिए ही आए हैं।

02 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

इंदौर में दुकानों का किराया माफ, लॉकडाउन के कारण लिया फैसला
फर्जी सर्टिफिकेट लगाने वाला कितने साल के लिए जेल जाएगा, ध्यान से पढ़िए
फर्जी सर्टिफिकेट बनाने व हस्ताक्षर करने वाले को कितनी सजा होती है, पढ़िए
अब मुझमें हिम्मत नहीं बची, मैं सुसाइड कर लूंगी: एक्ट्रेस रानी चटर्जी
पुंसवन संस्कार क्या है, क्या इससे गर्भ में शिशु के लिंग का निर्धारण होता है
मध्य प्रदेश: जिला शिक्षा अधिकारियों की तबादला सूची
मध्यप्रदेश - 28 मंत्री, 20 कैबिनेट, 8 राज्य मंत्री
MPPSC 2019 SCORECARD यहां देखें, OMR SHEET भी डाउनलोड कर सकते हैं
परिनिन्दा या चेतावनी की शास्ति का शासकीय कर्मचारी की सेवा के ऊपर क्या प्रभाव पड़ता है
हायर एजुकेशन के अस्थाई एवं संविदा शिक्षक लॉकडाउन के दौरान ऑन ड्यूटी माने जाएंगे: भारत सरकार
अन्याय के खिलाफ़ छेड़ा गया संघर्ष ही धर्म है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्य प्रदेश के 33 मंत्रियो में से 14 विधायक ही नहीं है: कमलनाथ
झूठी गवाही के लिए धमकाना या लालच देना कितना गंभीर अपराध है, यहां पढ़िए
जो थर्माकोल गर्म पानी में से नहीं पिघलता, माचिस की तीली से क्यों सिकुड़ जाता है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !