Rewa के युवक ने फिल्म स्टार बनने वाइफ के साथ बेडरूम वीडियो बनाया और मुंबई चला गया

Updesh Awasthee
रीवा, 17 फरवरी 2026
: सफलता पाने के लिए लोग क्या कुछ कर सकते हैं। रीवा के एक युवक को एक्टिंग का चस्का था। वह स्टार बनना चाहता था। जब उसे कुछ समझ में नहीं आया तो उसने अपनी पत्नी के साथ बेडरूम में वीडियो बनाया और उसको लेकर मुंबई चला गया। पागलपन की हद देखिए, उसने अपना प्राइवेट वीडियो दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर किया। उसकी उम्मीद थी कि लोग उसकी तारीफ करेंगे। 

उसे उम्मीद थी कि लोग उसकी तारीफ करेंगे

पुलिस ने दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्र में बताइए 2025 में उसकी शादी हुई थी। वह स्टाइल में रहता था और मॉडलिंग एवं एक्टिंग करना चाहता था, लेकिन उसके पास फैशन के लिए भी पैसे नहीं थे। उसने अपना सपना पूरा करने के लिए ऐसा काम किया इसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। उसने अपनी पत्नी के साथ बेडरूम में 10 मिनट से अधिक लंबा वीडियो रिकॉर्ड किया और उसको प्रतिबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। ताकि लोग इस वीडियो को देखें और उसकी कमाई हो जाए। वीडियो को लेकर वह मुंबई चला गया। उसकी उम्मीद थी कि उसका वीडियो देखकर बॉलीवुड की फिल्म मेकर्स प्रभावित हो जाएंगे और उसको काम मिल जाएगा। उसका पागलपन इतना अधिक बढ़ चुका था कि उसने अपने मित्र और रिश्तेदारों को भी वीडियो सेंड कर दिया। उसे उम्मीद थी कि लोग उसके काम की तारीफ करेंगे। 

जब ऑनलाइन वेबसाइट से कुछ नहीं मिला, मुंबई में भी काम नहीं मिला और पैसा खत्म हो गया तो वापस घर लौट आया। पता चला कि उसकी पत्नी मायके चली गई है। उसे लेने के लिए पत्नी के मायके पहुंचा। यहीं पर पत्नी के परिवार वालों ने हीरो को धर लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के समय उसने फिर दोहराया कि उसको इस काम के लिए कोई पछतावा नहीं है बल्कि यह सब कुछ उसने अपनी प्लानिंग के तहत किया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!