SHAHDOL: मिट्टी की खदान धंसी, 6 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर, 10 मलबे में / MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के जिला शहडोल में स्थित ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पपरेड़ी  गांव में एक मिट्टी की खदान धंसी गई। 20 से ज्यादा मजदूर इस हादसे के शिकार हुए। समाचार लिखे जाने तक 6 मजदूरों के शव निकाले जा चुके थे। 5 मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल भेजे गए और बताया जा रहा है कि करीब 10 या इससे ज्यादा मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। 

JCB मशीन से मजदूरों की लाशें निकाली गई

लाशें छुई खदान के नीचे दबे होने के कारण उन्हें निकालने में परेशानी हो रही थी। इसके लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई और फिर लाशों को निकालने का सिलसिला शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक है लाशें निकाली जा चुकी हैं। पांच मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई गई है कि करीब 10 मजदूर खदान के मलबे में दबे हुए हैं। बता दें कि छुई मिट्टी का उपयोग पुताई एवं पेण्ट बनाने में होता है।

स्थानीय विधायक घटनास्थल पर, मुख्यमंत्री ने 2-2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक शरद कोल मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने दुर्घटना से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया। चौहान ने सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, घटना की जांच की भी बात कही है। समाचार लिखे जाने तक कलेक्टर/एसपी घटना स्थल पर उपस्थित नहीं थे।

13 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

KAMAL NATH के सबसे नजदीकी विधायक कोरोना पॉजिटिव
MP NEWS: महिला अधिकारी ने दलित कर्मचारी से जूते सैनिटाइज करवाए
रात के समय किसी के घर में चोरी छुपे घुसना किस धारा के तहत अपराध है, आइए जानते हैं 
DELHI में टीवी एक्ट्रेस की मां कोरोना पॉजिटिव फिर भी अस्पताल में भर्ती नहीं किया

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !