मध्यप्रदेश में कोरोना: आज का औसत सबसे हाई, वायरस 50वें जिले में पहुंचा / MP CORONA NEWS

भोपाल। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 24 मई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) में आज पूरी खबर आ रही है। पहली बार संग्रहित सैंपल में से पॉजिटिव का औसत 7.71% निकला है। यानी जितने सैंपल कलेक्ट किए गए उनमें प्रत्येक 100 में से 7.71 पॉजिटिव निकले। निश्चित रूप से यह चिंता का विषय है। इसके अलावा दूसरी बुरी खबर यह है कि कोरोनावायरस मध्य प्रदेश के 50वें जिले में पहुंच गया। नरसिंहपुर में पहला केस दर्ज किया गया है। 

MADHYA PRADESH CORONA UPDATE REPORT 24 MAY 2020 

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3810 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 26 रिजेक्ट हो गए। 3516 नेगेटिव पाए गए लेकिन 294 पॉजिटिव निकले। औसत 7.71% है और निश्चित रूप से गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 9 मरीजों की मृत्यु हो गई। 141 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। आज संतोष करने वाली बात सिर्फ इतनी सी है कि अब तक डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 3408, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 2967 से ज्यादा है। 

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 24 MAY की खास बातें 

सैंपल में से पॉजिटिव का औसत 7.71% काफी ज्यादा है। 
मध्य प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6665 हो गई। 
मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 290 हो गई। 
मध्यप्रदेश में अब तक कुल 135889 सैंपल की जांच की गई। 
आज की रिपोर्ट में इंदौर में 75, भोपाल में 50, उज्जैन में 22 पॉजिटिव मिले। 
चिंता की बात यह है कि बुरहानपुर में 58 पॉजिटिव मिले। कुल संख्या 271 हो गई। 
जबलपुर में 10 और खंडवा में छह पॉजिटिव मिले। 
नीमच में एक साथ 30 पॉजिटिव पाए गए।



24 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार टाल नहीं पाए, शपथग्रहण की तैयारियां शुरू
कच्चे फल हरे रंग के क्यों होते हैं, पकने के बाद रंग क्यों बदल जाता है
स्मार्टफोन में कई MOVIE डाउनलोड कर लें तो क्या उसका वजन बढ़ जाएगा
ग्वालियर स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों में सीट 30 मिनट में फुल
घोड़ा सोता क्यों नहीं, हमेशा खड़ा क्यों रहता है, बैठता क्यों नहीं
मध्यप्रदेश में एक कलेक्टर ने कहा: मैं लॉक डाउन का पालन कराने में असमर्थ
भारत के 5 राज्यों में भीषण गर्मी, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट
सिंधिया से एक सीट छीनने: भाजपा के पूर्व विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे!
उपचुनाव तक शिवराज सीएम ऑफिस में और कमलनाथ सीएम हाउस में रहेंगे
मध्यप्रदेश उपचुनाव में बसपा किसका क्या बिगाड़ लेगी, आइए कैलकुलेट करें
ज्योतिष कहती है: महामारी का खतरनाक वक्त गुजर गया, 30 जून से असर दिखेगा
ग्वालियर के लोगों को झांसी या आगरा से रेल यात्रा करनी है तो विशेष पास दिया जाएगा
ज्योतिरादित्य सिंधिया लापता तलाश करने वाले को ईनाम" ग्वालियर में पोस्टर लगे
इंदौर में कलेक्टर की कोशिशें बेकार, कोरोना 3000 के पार
भाजपा में सिंधिया विरोधी लामबंद: पवैया के साथ सांसद यादव और विधायक रघुवंशी!
ज्योतिष कहती है: महामारी का खतरनाक वक्त गुजर गया, 30 जून से असर दिखेगा
रामनिवास रावत का श्योपुर में भारी विरोध, विधायक सहित दर्जनों इस्तीफे की तैयारी
दमोह में कन्फ्यूजन: मृत मरीज को पहले कोरोना पॉजिटिव बताया फिर नेगेटिव
मध्य प्रदेश पर टिड्डी दल का हमला, भोपाल सहित 11 जिले हाई अलर्ट पर

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !