लॉकडाउन4.0 के बाद इंदौर 3 जोन में बंटकर खुलेगा / INDORE NEWS

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लॉकडाउन खोलने और न खोलने को लेकर शहरवासियों की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। इस बीच जिला प्रशासन कुछ प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन खोलने की कार्ययोजना बना रहा है। मोटे तौर पर जो जानकारी सामने आई है, उसके तहत शहर को 3 जोन में बांटकर लॉकडाउन में राहत दी जाएगी। 

इन क्षेत्रों में बंटेगा इंदौर 

जोन-1 में शहर का मध्य क्षेत्र और अति संक्रमित क्षेत्र शामिल रहेगा। जोन-2 में शहर का बाकी और आउटर हिस्सा शामिल रहेगा, जबकि जोन-3 में 29 गांव रहेंगे।  

ZONE-1 मध्य क्षेत्र : गंगवाल बस स्टैंड क्षेत्र से लेकर महूनाका, कलेक्टोरेट, गाड़ी अड्डा ब्रिज, सरवटे बस स्टैंड, पुराना रेलवे स्टेशन, नया रेलवे स्टेशन, राजकुमार ब्रिज, डीआरपी लाइन चौराहा, मरीमाता चौराहा, टाटा स्टील, पुलिस पेट्रोल पंप तिराहा, बड़ा गणपति से वापस गंगवाल।
ZONE-2 नया इंदौर और आउटर शहर : इसमें शहर का शेष हिस्सा और बाहरी कॉलोनियां शामिल।
ZONE -3 : 29 गांव का क्षेत्र

कोरोना के लिहाज से तय शहर का जोन-1 पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए अधिक परेशानी का कारण है। यह शहर का मध्य क्षेत्र है जिसमें आबादी का अधिक घनत्व, संकरी सड़कें और संकरे बाजार हैं। इसमें अभी दुकानें खोलना मुश्किल है।

इंदौर शहर में लॉकडाउन खोलने इन बातों पर विचार हो रहा है 

इस बात पर विचार किया जा रहा है कि लोगों की डेली जरूरत की चीजें किराना, सब्जी आदि दुकानों से चार-छह घंटे उपलब्ध होने लगे। इसमें बिना कोई सिस्टम बनाए जन सामान्य को आराम से मिलने लगे।कुछ चीजें ऐसी होंगी जिनको सप्ताह में एक-दो बार भी खोला जाए तो शहरवासियों का काम चल सकता है। ऐसी सामग्री और सेवाओं की अलग सूची बनाई जा रही है। कुछ प्रतिष्ठान और गतिविधियां ऐसी होंगी जिनको अभी खोलना खतरनाक हो सकता है। साथ ही इनको न भी खोला जाए तो आम जनता को कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें मॉल, इंटरटेनमेंट एरिया, सिनेमा, जिम आदि शामिल रहेंगे। एक टीम अति आवश्यक, कम आवश्यक और गैर जरूरी चीजों और सेवाओं की सूची बना रही है।

जोन-3 में 29 गांव शामिल हैं। इसमें उद्योग, वेयर हाउस, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज आदि खोलने की अनुमति प्रशासन पहले ही दे चुका है। यहां अन्य गतिविधियां जोन-2 के हिसाब से ही तय की जा सकती हैं।


25 मई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

घोड़ा सोता क्यों नहीं, हमेशा खड़ा क्यों रहता है, बैठता क्यों नहीं
शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार टाल नहीं पाए, शपथग्रहण की तैयारियां शुरू
ज्योतिरादित्य सिंधिया लापता तलाश करने वाले को ईनाम" ग्वालियर में पोस्टर लगे
भाजपा में सिंधिया विरोधी लामबंद: पवैया के साथ सांसद यादव और विधायक रघुवंशी!
सीमेंट में पानी डालते ही वह जम क्यों जाता है, फार्मूला क्या है
ज्योतिष कहती है: महामारी का खतरनाक वक्त गुजर गया, 30 जून से असर दिखेगा
स्मार्टफोन में कई MOVIE डाउनलोड कर लें तो क्या उसका वजन बढ़ जाएगा
ग्वालियर स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों में सीट 30 मिनट में फुल
मध्यप्रदेश में एक कलेक्टर ने कहा: मैं लॉक डाउन का पालन कराने में असमर्थ
मोदी और शिवराज नहीं 'महाराज' के नाम पर लड़ा जाएगा मध्यप्रदेश उपचुनाव
मध्यप्रदेश में कोरोना: आज का औसत सबसे हाई, वायरस 50वें जिले में पहुंचा
सिंधिया से एक सीट छीनने: भाजपा के पूर्व विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे!
रामनिवास रावत का श्योपुर में भारी विरोध, विधायक सहित दर्जनों इस्तीफे की तैयारी
कोरोना वायरस: मप्र की समीक्षा, पढ़िए आपके जिले की स्थिति 
मध्य प्रदेश के 18 जिलों में हीट वेव, 9 जिलों में चेतावनी
भारत के 5 राज्यों में भीषण गर्मी, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट
उपचुनाव तक शिवराज सीएम ऑफिस में और कमलनाथ सीएम हाउस में रहेंगे
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !