मध्य प्रदेश का खरगोन भारत में सबसे गर्म, 10 सबसे गर्म शहर | MP NEWS

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। अधिकतम तापमान में 40 डिग्री की सीमा रेखा पार कर दी है। भारत के 10 से ज्यादा स्थानों पर 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश का खरगोन शहर टॉप पर है। यहां 43.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। खरगोन में कोरोनावायरस से पीड़ित एक मरीज पाया गया है परंतु वह इंदौर अस्पताल में भर्ती थे और वही उनकी मौत हो गई। उनके कारण खरगोन में कोई नया संक्रमण नहीं पाया गया है।

देश के दक्षिणी और मध्य राज्यों में पहले से ही तापमान बढ़ने लगा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होगी। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के तटीय इलाकों, महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों और ओडिशा में कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुँच गया है।

शनिवार को देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान रहा मध्य प्रदेश का खरगौन शहर। जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान टॉप 10 लिस्ट में मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात के शहर भी शामिल रहे। 

भारत के 10 सबसे गर्म शहर 

खरगोन मध्य प्रदेश 43.2 
सोलापुर महाराष्ट्र 41 
अनंतपुर आंध्र प्रदेश 40.9 
अकोला महाराष्ट्र 40.8 
मालेगाव महाराष्ट्र 40.6 
भुज गुजरात 40.5 
गुलबर्ग कर्नाटक 40.5 
राजकोट गुजरात 40.3 
कडप्पा आंध्र प्रदेश 40.2 
कुरनूल आंध्र प्रदेश 40.2

03 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़ी गईं खबरें

उज्जवला योजना: फ्री सिलेंडर का पैसा किसके अकाउंट में कब आएगा, पढ़िए
सीएम सर, क्या कोरोना ड्यूटी में सभी कर्मचारियों को समान लाभ मिलेंगे
भागकर घर में छुपा कोरोना मरीज, 12 घरवालों को पॉजिटिव कर गया
मंगलयान की तरह यदि AC को भी बार-बार ऑन-ऑफ करें तो क्या आधी बिजली खर्च होगी
इंदौर की महिला डॉक्टर लखनऊ से संक्रमित होकर आई थी: MGM रिपोर्ट
इंदौर में डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पथराव, संक्रमण की जांच करने गए थे
योद्धाओं की मूर्ति में घोड़ों की टांगे कभी ऊपर कभी नीचे क्यों होती है
MP BOARD 10th-12th के बाकी बचे पेपर कब होंगे, यहां पढ़िए

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !