KHANDWA में आॅनर किलिंग: पिता और भाई ने लड़की को जिंदा जलाया

KHANDWA: खंडवा जिले के चैनपुर गांव में शुक्रवार को 19 साल की एक लड़की को जिंदा जलाकर मार डाला गया। हत्या का आरोप लड़की के पिता और भाई पर है। पुलिस ने इसे झूठी शान के लिए की गई हत्या बताया है। लड़की घर के सामने रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी। वह शुक्रवार सुबह कोर्ट मैरिज करने जा रही थी, जहां पिता ने उसे लड़के के घर में देख लिया। इसके बाद उसे बुलाकर घर ले गया। लड़की के साथ मारपीट की गई और उसके ऊपर केरोसिन डालकर जला दिया गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक 19 साल की लक्ष्मी घर के सामने रहने वाले एक लड़के से प्रेम-प्रसंग था। शुक्रवार को लड़की के पिता बेटी को लड़के के घर देख आगबबूला हो गए और उसे चिल्लाते हुए बाहर बुलाया। लड़की के बाहर आते ही वे उसे पकड़कर भीतर ले गए और मारपीट की। बेटी को दोबारा लड़के से मिलने अौर उसके घर जाने से मना किया, लेकिन लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया। लड़की की ना सुन पिता और भाई ने गुस्से में आकर घर में रखा केरोसिन उसके ऊपर उड़ेल कर आग लगा दी। लड़की के साथ मारपीट होने की सूचना तत्काल लड़के ने पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची लड़की जिंदा जल चुकी थी। लड़की के पिता सुंदरलाल और भाई राजेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मृतक लड़की का 10 महीने से लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात दोनों परिवारों को पता थी। लड़के के परिजनों को इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं थी। लड़के की मां सुशीला ने बताया कि लड़की मेरे घर आई थी। मैंने कहा कि यदि लड़का और लड़की शादी करने को तैयार हैं तो मैं दोनों की शादी करा दूंगी। इसे लेकर दो-तीन दिन पहले खालवा भी गई थी वहां मुझे कहा गया कि लड़ाई झगड़ा मत करो, लड़का-लड़की राजी हैं तो दोनों की कोर्ट मैरिज करवा दो। इस पर मैंने सुबह लड़की के माता-पिता और भाई को बुलाया और कहा कि चलो दोनों की कोर्ट मैरिज करा देते हैं, ये दोनों आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं और दवाई पीने की धमकी देते हैं। इस पर लड़की के परिजनों का कहना था कि हम तो नहीं जाएंगे, लड़की को मार देंगे, काट देंगे, लेकिन शादी नहीं कराएंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !