MP अतिथि शिक्षक संघ की स्कूल शिक्षा मंत्री से मुलाकात, एक मांग मंजूर

Updesh Awasthee
भोपाल, 13 मई 2026:
भारतीय मजदूर संघ के नेताओं के साथ अतिथि शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने 13 दिन की छुट्टी के प्रावधान का आदेश जारी करवाने का आश्वासन दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री का कहना है कि अतिथि शिक्षकों की विशेष सभी मांग, मुख्यमंत्री महोदय ही पूरी कर पाएंगे। 

MP Guest Teachers Hold Talks With Education Minister, One Demand Gets Green Signal

भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर के नेतृत्व में अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल की स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह से सकारात्मक चर्चा वल्लभ भवन भोपाल में हुई। जिसमें शिक्षामंत्री ने सारे बिंदुओं पर सकारात्मक प्रकट करते हुए कहा है, नये सत्र में किसी को असंवैधानिक रुप से नहीं हटाया जायेगा, जब से स्कूल खुलेंगे प्रथम दिन से अतिथि शिक्षक अध्यापन कार्य कर सकेंगे और आपके मांगपत्र अनुसार नये सत्र में सामाजिक दृष्टि से आपको 13 छुटि्टयों का प्रावधान के आदेश शीघ्र जारी करवानें का कहा। 

शेष बिंदुओं पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान करने के लिए आश्वस्त किया। कुलदीप सिंह गुर्जर ने भी आश्वस्त किया कि आगामी समय में मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर अतिथि शिक्षकों की समस्याओं का स्थाई निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे। जिसमें उपस्थित भारतीय मजदूर संघ प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिह शेखावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव, अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तूफान सिंह शर्मा, प्रदेश कार्यवा. महामंत्री रूपेश जग्गा, ऊषा तसरे, सीहोर जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!