भोपाल में 70 लाख का डिनर, मीडिया प्रोफेशनल की बेफिक्री का नतीजा

Updesh Awasthee
Rs 70 Lakh Loss During Bhopal Dinner
भोपाल, 13 मई 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मीडिया प्रोफेशनल श्री नरेंद्र सिंह को रविवार का डिनर 70 लाख का पड़ा। वह अपनी फैमिली के साथ एक शादी अटेंड करके वापस लौटे थे और संडे का डिनर करने के लिए मॉल में गए थे।

Bhopal’s Costliest Dinner? Media Professional Suffers Rs 70 Lakh Loss After Carelessness

घटना राजौरा फार्म कॉलोनी की है। अवधपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक नरेंद्र सिंह खजूरीकला इलाके में रहते हैं और मीडिया प्रोफेशनल के तौर पर काम करते हैं। नरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी हाल ही में एक शादी समारोह से लौटी थीं और इसलिए उनके गहने घर के अंदर ही रह गए थे। रविवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मॉल में डिनर के लिए गए थे। वे रात करीब 11:30 बजे घर से निकले। जब परिवार लौटा तो देख कि घर का सेंट्रल लॉक टूटा हुआ था और अंदर के तीनों कमरों में रखी अलमारियों से गहने और नकदी गायब थे। 

Rs 70 Lakh Loss During Bhopal Dinner

लगभग 450 ग्राम गोल्ड, आधा किलो चांदी और 2 लाख रुपए नगद गायब थे। नरेंद्र ने बताया कि CCTV फुटेज में पांच संदिग्ध दिखाई दिए हैं। CCTV में दो घुसपैठिए घर में घुसते हुए दिखे, जबकि तीसरा व्यक्ति बाहर पहरा दे रहा था। आरोपी 10:58 बजे घर में घुसते और 11:05 बजे बाहर निकल जाते हैं। आरोपी ने एक स्क्रूड्राइवर और एक सब्बल जैसा औजार का इस्तेमाल करके सेंट्रल लॉक तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अवधपुरी पुलिस ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गमछा पहने हुए देखा गया था और उनकी तलाश जारी है। 

खबर का सबक
यदि आप समाज के कोई विशिष्ट व्यक्ति हैं तो कृपया अपने गुरूर में मत रहिए, क्योंकि अपराधी और खासतौर पर चोर, किसी का लिहाज नहीं करते। दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि, जब घर में इतनी मूल्यवान वस्तुएं रखी हैं तो फैमिली के साथ इस प्रकार की लेट नाइट पार्टी को अवॉइड करना चाहिए। व्यक्ति को अपनी सुरक्षा सबसे पहले स्वयं करनी होती है। श्री नरेंद्र सिंह जैसे लोग न केवल व्यक्तिगत नुकसान उठाते हैं बल्कि चोर इत्यादि अपराधियों को प्रोत्साहित भी कर देते हैं। अब उनके यहां चोरी करने वाला गिरोह मोटिवेट हो गया होगा और उनके ही जैसे किसी दूसरे लापरवाह की तलाश कर रहा होगा। चेक कीजिए कहीं वह आप तो नहीं?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!