भोपाल, 12 मई 2026: मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इस आदेश के तहत उपायुक्त (विकास), मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत) और विकास खंड अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान स्थानों से हटाकर नवीन पदस्थापनाओं पर भेजा गया है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ट्रांसफर लिस्ट 12 MAY
- सुश्री माधुरी पटेल, उपायुक्त: उप संचालक, महात्मा गांधी ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत अशोकनगर।
- श्री पुरुषोत्तम लाल यादव, प्रभारी उपायुक्त: जनपद पंचायत लवकुश नगर जिला छतरपुर से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर।
- श्रीमती वंदना शर्मा, प्रभारी उपायुक्त: सहायक संचालक, पंचायत राज संचालनालय भोपाल से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत भोपाल।
- डॉ मारिशा शिंदे, प्रभारी उपायुक्त: जनपद पंचायत धार जिला धार से मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत महिदपुर जिला उज्जैन।
- श्री गणेश पाण्डेय, प्रभारी उपायुक्त: जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत शहपुरा जिला डिंडोरी।
- श्री मोंगराज मीणा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी: जनपद पंचायत खनियाधाना जिला शिवपुरी से मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत बेगमगंज जिला रायसेन।
- श्री हरीशचंद्र द्विवेदी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी: जनपद पंचायत सिरमौर जिला रीवा से मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर।
- श्रीमती सृष्टि भदौरिया, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मूल पद वि.ख.अ.): जनपद पंचायत मल्हारगढ़ जिला मंदसौर से प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत बदरवास जिला शिवपुरी।
- सुश्री मीना झा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मूल पद वि.ख.अ.): जनपद पंचायत महिदपुर जिला उज्जैन से प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद पंचायत पाटी जिला बड़वानी।
आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को दो सप्ताह के भीतर अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होना अनिवार्य होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यमुक्त होने और नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के बीच की अवधि में किसी भी प्रकार का अवकाश सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, जिन स्थानों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है, वहां पहले से कार्यरत प्रभारी अधिकारी अपने मूल पदों पर वापस लौट जाएंगे।

.webp)
