भोपाल के रासलाखेड़ी में युवक की हत्या, एक्सीडेंट के बाद हुआ विवाद गैंगवार तक पहुंचा

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 मई 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी में आजकल कई नई गैंग सक्रिय हो गई है। युवाओं की टीम अब खुलेआम अपराध करती है। उनको पुलिस और कानून का कोई डर नहीं है। एक सामान्य से एक्सीडेंट से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि थोड़ी देर बाद रासलाखेड़ी में युवाओं की दो गैंग आमने-सामने थी और इस लड़ाई में एक युवक की हत्या कर दी गई। 

Bhopal Crime: Minor Accident Clash Escalates Into Gangwar, Youth Killed in Raslakhedi

पुलिस के अनुसार रासलाखेड़ी निवासी अजय लोधी (20) प्राइवेट जॉब करता था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसके चचेरे भाई नितिन लोधी की बाइक राम मंदिर के पास एक नाबालिग से टकरा गई थी। नाबालिग सबरी नगर में आयोजित माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बाइक टकराने पर नाबालिग के साथ आए दीपक ठाकुर और उसके साथियों ने नितिन से विवाद किया। सूचना मिलने पर अजय लोधी मौके पर यहां दीपक के साथ उसका विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी और गैंगवार क्रिया स्थान और समय का निर्धारण किया गया।

विवाद के दौरान तय किए गए समय पर दोनों पक्ष रासलाखेड़ी इलाके में फिर आमने-सामने आ गए। यहां दोनों ओर से मारपीट हुई। इसी दौरान दीपक ठाकुर ने साथियों के साथ मिलकर अजय लोधी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अजय के पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंते बाहर आ गई थीं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या का केस दर्ज, दो गिरफ्तार
छोला मंदिर थाना पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद धारा बढ़ाकर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके एक साथी को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!