भोपाल से गुजरने वाली आठ ट्रेन निरस्त, पुणे वाला रेलवे ट्रैफिक डिस्टर्ब

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 मई 2026
: मेंटेनेंस के नाम पर केवल बिजली कटौती नहीं होती, रेलवे में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डिस्टर्ब होता है। दौड-मनमाड के दोहरीकरण के नाम पर भोपाल से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को 3 दिन के लिए निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा 10 ट्रेनों का रूट चेंज किया गया है। पुणे की तरफ जाने वाला रेलवे ट्रैफिक डिस्टर्ब कर दिया गया है। 

भोपाल से गुजरने वाली निरस्त ट्रेनों की लिस्ट

1. गाडी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल दिनांक 14.05.2026 से 18.05.2026 तक निरस्त रहेगी।
2. गाडी संख्या 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल दिनांक 15.05.2026 से 19.05.2026 तक निरस्त रहेगी।
3. गाडी संख्या 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल दिनांक 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को निरस्त रहेगी।
4. गाडी संख्या 01450 दानापुर-हडपसर स्पेशल दिनांक 16.05.2026 एवं 17.05.2026 को निरस्त रहेगी।
5. गाडी संख्या 01924 वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई झांसी- हडपसर स्पेशल दिनांक 16.05.2026 को निरस्त रहेगी।
6. गाडी संख्या 01923 हडपसर- वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई झांसी स्पेशल दिनांक 17.05.2026 को निरस्त रहेगी।
7. गाडी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे स्पेशल दिनांक 17.05.2026 को निरस्त रहेगी।
8. गाडी संख्या 02131 पुण- जबलपुर स्पेशल दिनांक 18.05.2026 को निरस्त रहेगी।

गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन-

1. गाड़ी संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस, दिनांक 15 मई को परिवर्तित मार्ग मनमाड-नाशिक रोड -इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला-पुणे से होकर जायगी।
2. गाड़ी संख्या 17323 हुबली-बनारस एक्सप्रेस, दिनांक 15 मई को परिवर्तित मार्ग सूरत-कुर्दुवादी-लातूर रोड-परभानी-छत्रपति संभाजीनगर- मनमाड से होकर जायगी।
3. गाड़ी संख्या 12627 बंगलुरु सिटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, दिनांक 15.05.2026 से 17.05.2026 तक परिवर्तित मार्ग सूरत-कुर्दुवादी-लातूर रोड-परभानी-छत्रपति संभाजीनगर- मनमाड से होकर जायगी।
4. गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस, दिनांक 14.05.2026 से 16.05.2026 तक परिवर्तित मार्ग मनमाड-नाशिक-इगतपुर-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला-पुणे से होकर जायगी।
5. गाड़ी संख्या 20657 हुब्बल्ली- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, दिनांक 15 मई को परिवर्तित मार्ग सूरत-कुर्दुवादी-लातूर रोड-परभानी-छत्रपति संभाजीनगर-मनमाड से होकर जायगी।
6. गाड़ी संख्या 20658 हजरत निजामुद्दीन-हुबली एक्सप्रेस, दिनांक 17 मई को परिवर्तित मार्ग मनमाड-छत्रपति संभाजीनगर-परभानी-लातूर रोड-कुर्दुवादी-सूरत  से होकर जायगी।
7. गाड़ी संख्या 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, दिनांक 16 मई को परिवर्तित मार्ग पुणे-लोनावला-कर्जत-पनवेल-इगतपुरी-नाशिक-मनमाड से होकर जायगी।
8. गाड़ी संख्या 22685 यशवंतपुर-चंडीगड़ एक्सप्रेस, दिनांक 17 मई को परिवर्तित मार्ग पुणे-लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-नाशिक-मनमाड से होकर जायगी।
9. गाड़ी संख्या 22590 हडपसर-बनारस एक्सप्रेस, दिनांक 16.05.2026 से 18.05.2026 तक परिवर्तित मार्ग पुणे-लोनावला-कर्जत-इगतपुरी-कल्याण-नाशिक-मनमाड से होकर जायगी। अर्थात इस अवधि के दौरान गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव पनवेल, कल्याण एवं नाशिक स्टेशनों पर रहेगा। 
10. गाड़ी संख्या 22589 बनारस-हडपसर एक्सप्रेस, दिनांक 14.05.2026 से 16.05.2026 तक परिवर्तित मार्ग मनमाड-नाशिक-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला-पुणे से होकर जायगी। अर्थात इस अवधि के दौरान गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव नाशिक, कल्याण एवं पनवेल स्टेशनों पर रहेगा। 

सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर स्थायी रूप से ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति NTES, रेलवे पूछताछ सेवा अथवा नजदीकी स्टेशन से अवश्य जांच लें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!