ये अल्हड़ सी भोपाली गर्ल, जाट की जुगनी में धूम मचाएगी

भोपाल। भोपाल में जन्मीं मदिराक्षी स्टार प्लस के शो 'सिया के राम' में सीता के रोल से घर-घर चर्चित हुई। अब ये 'जाट की जुगनी' में एक साधारण-सी लड़की का रोल निभाते नजर आएंगी। यह सीरियल 3 अप्रैल से सोनी टीवी पर शुरू होगा। इसमें मदिराक्षी के अलावा विशाल वशिष्ठ, राकेश पांडे और यश टोंक जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं।  पौराणिक सीरियल 'सिया के राम' में देवी सीता की भूमिका के लिए सराही जा चुकीं अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले ने कहा कि वह आगामी टेलीविजन धारावाहिक 'जाट की जुगनी' में एक साधारण लड़की की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि रामायण सीरियल की सीता दीपिक चिखलिया के बाद मदिराक्षी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

मदिराक्षी ने कहा, 'मेरे फैन्स मुझे एक साधारण लड़की के रूप में देखना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने मुझे सिर्फ देवी के रूप में देखा है, इसलिए मैं साधारण लड़की की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। दूसरा, टेलीविजन पर आमतौर पर देखे जाने वाले धारावाहिकों की तुलना में यह अलग और दिलचस्प है।'

सोनी टीवी पर मदिराक्षी 'मुन्नी' नाम की लड़की के रूप में नजर आएंगी। मदिराक्षी ने कहा, 'मुन्नी एक साधारण लड़की है। उसके माता-पिता नहीं है और वह अपने तीन भाइयों के साथ रहती है। जो उसका काफी ख्याल रखते हैं। धारावाहिक हरियाणा पर आधारित है, लेकिन हम हिंदी में बोलेंगे। अगर मुन्नी हरियाणवी बोलेगी, तो उसकी मासूमियत गायब हो जाएगी, क्योंकि ये भाषा बहुत जोरदार है। सीता के किरदार से बाहर आकर इस भूमिका में ढलने को मदिराक्षी चुनौतीपूर्ण मान रही हैं।

जानिए कैसी हैं मदिराक्षी...
मदिराक्षी बेंगलुरू में इंटीरियर डिजाइनर का जॉब छोड़ने के बाद एक्टिंग में आई थीं। वो खुद को फिट रखने जिम जाती हैं। हालांकि एक्सरसाइज के दौरान वे खूब मस्ती भी करती हैं। उनके मुताबिक, 'मैंने कभी भी सफलता का ख्वाब नहीं देखा। मैंने इसके लिए काम किया। जब वे 'सिया के राम' शो कर रही थीं तब उन्होंने अपना एक फोटो सोशल साइट पर शेयर किया था। इसमें वे गाय के साथ नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन लिखा था-,सीता जी गाय माता के साथ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !