नई दिल्ली/कैलिफोर्निया, 27 मार्च 2026: भारत में लाखों लोग ऐसे हैं जो विदेश यात्रा पर नहीं जाते क्योंकि उनको भाषा की दिक्कत होती है। उनके पास पैसा तो है लेकिन उनका अंग्रेजी नहीं आती, थोड़ी बहुत अंग्रेजी आती है तो चीन और जापान जैसे देशों की भाषा नहीं आती। लोगों से कम्युनिकेट करने में बड़ी परेशानी होती है। लेकिन अब कोई संकोच करने की जरूरत नहीं है। गूगल ने Live Translate और Search Live के वैश्विक विस्तार की घोषणा कर दी है। इसका मतलब हुआ कि आप किसी भी भाषा के व्यक्ति के सामने खड़े होकर बात कर सकते हैं। मजे की बात यह है कि, वह अपनी भाषा में बोलेगा और आपको हिंदी में सुनाई देगा।
Google Translate: Real-time Headphone Translation
गूगल की 'Live Translate' तकनीक संचार के पारंपरिक तरीकों को मौलिक रूप से बदल रही है। अब यह फीचर केवल एंड्रॉइड तक सीमित नहीं है, बल्कि iOS पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। रियल-टाइम हेडफ़ोन ट्रांसलेशन (Real-time Headphone Translation) फीचर किसी भी हेडफ़ोन को एक "वन-वे ट्रांसलेशन डिवाइस" में बदल देता है। गूगल के Gemini AI का लाभ उठाते हुए, यह तकनीक न केवल अनुवाद करती है, बल्कि बोलने वाले के Tone (लहजा), Emphasis (ज़ोर), और Cadence (लय) को भी बरकरार रखती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इससे यह पहचानना आसान हो जाता है कि कौन क्या कह रहा है, जिससे बातचीत बिल्कुल स्वाभाविक लगती है। यह तकनीक 70 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करती है।
किसी भी प्रकार का "अच्छा" बोलिए, सबको समझ में आएगा
Tone (लहजा), Emphasis (ज़ोर), और Cadence (लय) के कारण बड़ा फायदा होगा। क्योंकि जब आप आश्चर्य के साथ "अच्छा" बोलेंगे तो लोगों को समझ में आएगा कि वह आश्चर्यचकित हो रहे हैं और जब आप किसी विषय को समझते हुए "अच्छा" शब्द का प्रयोग करेंगे तो लोगों को समझ में आएगा कि आप उनके पॉइंट को समझ गए हैं। प्रश्नवाचक "अच्छा" और प्रतिक्रिया के रूप में प्रयोग किया जाने वाला "अच्छा" शब्द भी सबको समझ में आएगा।
सर्च लाइव (Search Live): अपने परिवेश को कैमरे की नज़र से समझें
जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया 'Search Live' फीचर अब भारत सहित 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। यह तकनीक विजुअल सर्च को एक नए स्तर पर ले जाती है। विजुअल कॉन्टेक्स्ट (Visual Context) फीचर यूजर्स अपने फोन के कैमरे को किसी भी वस्तु (object) की ओर घुमा सकते हैं और उसके बारे में रीयल-टाइम सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
बैक-एंड-फोर्थ कन्वर्सेशन (Back-and-forth Conversations) फीचर का उपयोग करके आप केवल फोटो नहीं खींचते, बल्कि कैमरे के माध्यम से जो दिख रहा है, उसके आधार पर AI के साथ सवाल-जवाब कर सकते हैं। यह आपके परिवेश के बारे में जटिल जानकारी प्राप्त करने का एक संवादपरक (conversational) तरीका है।
Key Benefits of Global Expansion
इन एआई फीचर्स के विस्तार से दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स को सीधा लाभ होगा: भाषा की बाधा का अंत: लोग अब उन लोगों के साथ भी बातचीत कर पाएंगे जो दूसरी भाषा बोलते हैं। दूसरे देशों की यात्रा के दौरान फ्लाइट और ट्रेन की घोषणाओं (train announcements) या स्थानीय संकेतों को समझना अब बेहद आसान हो गया है। खासतौर पर तब जब आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां की लोकल लैंग्वेज ना तो हिंदी है और ना ही इंग्लिश।
पहले केवल अमेरिका और भारत तक सीमित 'Search Live' अब 200 से अधिक देशों में उपलब्ध है, जिससे यह एक वैश्विक उपकरण बन गया है। इसका फायदा यह होगा कि जब भारत के लोग चीन, जापान, रूस यहां तक कि अफ्रीका के आदिवासी क्षेत्रों में भी जाएंगे तो उनको हू-लाला का मतलब समझ में आ जाएगा।
गूगल हमेशा से यह कोशिश करता रहा है कि, वह आपके लिए एक टूल और असिस्टेंट से ज्यादा आपके दैनिक जीवन (Daily Life) का एक अनिवार्य हिस्सा बन जाए। भारत जैसे विविध भाषाओं वाले देश में, जहाँ अनुवाद सेवाओं की काफी मांग है, ये फीचर्स लोगों के जुड़ने के तरीके को पूरी तरह से री-डिफाइन करेंगे।

.webp)