मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान बंद, 31 मार्च को शटडाउन की पूरी संभावना

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 27 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था में भारत सरकार के समग्र शिक्षा अभियान का महत्वपूर्ण रोल है, लेकिन अब मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के ऑपरेशन बंद हो सकते हैं। 31 मार्च को उनके शटडाउन हो जाने की पूरी संभावना है क्योंकि 26 मार्च गुरुवार तक भारत सरकार की ओर से कोई स्वीकृति नहीं आई थी। 

MP Samagra Shiksha Likely to Shut Down by March 31, Major Impact on Education System

समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन के अपर संचालक श्री मनीष वर्मा ने दिनांक 26 मार्च 2026 को, मध्य प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयकों को लिखे पत्र क्रमांक 72 में बताया है कि, मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान की योजना वर्ष 2025-26 तक के लिए स्वीकृत है। वर्ष 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा अभियान की स्वीकृति के संबंध में भारत सरकार से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नही हुए। अतः ऐसी स्थिति में विगत वर्ष 2025-26 द्वारा स्वीकृत राशि माह- मार्च 2026 तक के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके चलते दिनांक 25 मार्च को जारी किया गया पत्र निरस्त कर दिया गया है।

इसका मतलब हुआ कि दिनांक 1 अप्रैल 2026 से, इस अभियान के तहत खर्च करने के लिए मध्य प्रदेश के पास एक भी पैसा नहीं होगा, और जब केंद्र की तरफ से स्वीकृति ही नहीं मिली तो अभियान 31 मार्च को ऑटोमेटेकली शटडाउन हो जाएगा। 

मध्य प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Abhiyan) भारत सरकार की एक प्रमुख केंद्र-प्रायोजित योजना है, जो प्री-स्कूल से कक्षा 12 तक की स्कूली शिक्षा को एकीकृत रूप से मजबूत करती है। यह योजना सर्व शिक्षा अभियान (SSA), राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) और शिक्षक शिक्षा को मिलाकर बनाई गई है। इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप संशोधित किया गया है और 2021-22 से 2025-26 तक (समग्र शिक्षा 2.0) चालू रखा गया था। 

खबर आई थी कि, 1 अप्रैल 2026 से समग्र शिक्षा 3.0 के नए सुधार लागू होने वाले हैं, जो परिणाम-उन्मुख (outcome-driven), समुदाय और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देंगे परंतु 26 मार्च 2026 तक ना तो कोई सुधार आया और ना ही स्वीकृति मिली। 27 मार्च राम नवमी है, 28 और 29 मार्च शनिवार और रविवार की छुट्टी। अब केवल 30 और 31 मार्च की तारीख बची है।

यहां हम यह भी कह सकते हैं कि यदि अभियान की कंटिन्यूटी को लेकर कोई संभावना होती तो अपर संचालक 25 तारीख के आदेश को 26 तारीख को निरस्त नहीं करते।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!