जातिवादी विधायक की चापलूसी करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी को हाईकोर्ट की फटकार, शिक्षक का निलंबन आदेश स्थगित

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 27 मार्च 2026
: हाई कोर्ट ऑफ़ मध्य प्रदेश की ग्वालियर खंडपीठ ने जातिवाद की राजनीति करने वाले की चापलूसी करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी के उस आदेश को स्थगित कर दिया है, जिसमें उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था। 

शिवपुरी DEO विवेक श्रीवास्तव के पास अधिकार का इस्तेमाल करने का विवेक नहीं

यह मामला शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव का है। श्री विवेक श्रीवास्तव, पिछोर के विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी की चापलूसी करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने पोहरी विधानसभा के बैराड़ क्षेत्र में पदस्थ एक शिक्षक श्री साकेत कुमार पुरोहित को सस्पेंड कर दिया था। SHIVPURI DEO श्री विवेक श्रीवास्तव ने अपने विभाग के शिक्षक का निलंबन आदेश, विधायक की सामान्य शिकायत के आधार पर जारी कर दिया था। जबकि नियम के अनुसार, शिकायत के आधार पर शिक्षक को नोटिस जारी करके उसका पक्ष पूछना चाहिए था। शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव के बारे में हाईकोर्ट ने कहा कि, अधिकारी को किसी के दबाव में काम नहीं करना चाहिए।  कोर्ट ने कहा कि सस्पेंशन का अधिकार होना पर्याप्त नहीं, उसका इस्तेमाल विवेकपूर्ण और ठोस आधार पर होना चाहिए। 

मामला क्या है

बात ऐसी है कि, पोहरी विधानसभा के बैराड़ में पदस्थ शिक्षक श्री साकेत कुमार पुरोहित ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी। श्री पुरोहित के पास आनंद विभाग का प्रभार है और वह अपने परिवार क्षेत्र की जनता के आनंद के लिए अक्सर ऐसी मिमिक्री करते रहते हैं। उनकी इस मिमिक्री से पोहरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई आपत्ति नहीं थी। भाजपा सांसद को भी कोई आपत्ति नहीं थी और शिवपुरी जिला स्तर के भाजपा नेताओं को भी कोई समस्या नहीं थी। 150 किलोमीटर दूर, दूसरी विधानसभा पिछोर के विधायक श्री प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत भेजी और जिला शिक्षा अधिकारी ने बिना कोई जांच और पूछताछ के शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। 

दरअसल पिछोर के विधायक श्री प्रीतम लोधी, जातिवाद की राजनीति करते। हैं वह मूल रूप से ब्राह्मण विरोधी हैं और ब्राह्मणों के खिलाफ कई बयान दे चुके हैं। ऐसे ही एक विवादित बयान के कारण उनका भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। ब्राह्मण विरोधी राजनीति करने वालों के बीच में एक प्रतियोगिता चल रही है। कौन नेता कितने ब्राह्मण को प्रताड़ित कर सकता है। पिछोर विधायक को यह मौका मिला और उन्होंने एक ब्राह्मण कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए शिकायत कर दी। 

इस मामले में प्रॉब्लम यह नहीं है कि विधायक ने शिकायत कर दी, बल्कि आपत्तिजनक यह है कि जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव, जिसको निष्पक्ष रहना चाहिए था, उसने विधायक की चापलूसी करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!