भोपाल में सडाना मेडिकल स्टोर से दवाई लेने आए 8 लोग घायल, करेली की नंदनी गंभीर

Updesh Awasthee
भोपाल, 27 मार्च 2026
: एम्स भोपाल के सामने सडाना मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आए आठ लोग घायल हो गए। करेली नरसिंहपुर की रहने वाली नंदनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा ग्वालियर और उमरिया के लोग भी घायल हुए हैं। यह घटना इसलिए घटित हुई क्योंकि साधना मेडिकल स्टोर वाले, 35 साल पुराने मकान पर लापरवाही पूर्वक नया निर्माण कर रहे थे। इसके कारण अचानक एक छज्जा गिर गया। 

Bhopal: 8 Injured at Sadana Medical Store

नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि सडाना मेडिकल स्टोर वाले चार मंजिला मल्टी बना रहे हैं। नीचे एक मकान है जो 35 साल पुराना है। इसी मकान में मेडिकल स्टोर संचालित होती है। नियम के अनुसार 35 साल पुराने भवन को ध्वस्त करके नई बिल्डिंग बनाई जानी चाहिए लेकिन सडाना मेडिकल स्टोर वाले पुराने भवन के ऊपर नई बिल्डिंग बना रहे हैं। कंस्ट्रक्शन के दौरान प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए परंतु पैसा बचाने के लिए, प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है। 

शुक्रवार को जब मेडिकल स्टोर पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी तभी अचानक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। मालवा सीधे सडाना मेडिकल स्टोर के सामने अवैध रूप से लगाए गए टीनशेड पर गिरा, और मालवा सहित टीनशेड, मेडिकल स्टोर के सामने खड़े ग्राहकों पर गिरा। करेली नरसिंहपुर की रहने वाली 23 वर्ष है नंदनी के शरीर में लोहे का एंगल घुस गया। नंदनी की हालत गंभीर बताई गई है। टोटल 8 लोग इलाज करने पहुंचे थे जिनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पांच लोगों को भर्ती किया गया है। भर्ती किए गए लोगों के नाम इस प्रकार हैं:- 
  • अमरई निवासी मनोज कुमार (56) के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।
  • करेली निवासी तनुश्री (19) के सिर और हाथ में चोट आई है।
  • ग्वालियर निवासी अभय के सीने और कंधे पर लोहे का एंगल गिरा, जिससे उन्हें चोट आई है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
  • उमरिया निवासी सोमप्रकाश सिंह (61) भी हादसे में घायल हुए हैं। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। 

नगर निगम वालों ने रेत और सरिया जप्त करके मामला रफा दफा कर दिया
इस घटना की शिकायत भोपाल नगर निगम से तत्काल की गई। नगर निगम की टीम मौके पर आई लेकिन नियम के अनुसार कार्रवाई नहीं की। पब्लिक को दिखाने के लिए सड़क पर पड़ी रेत और लोहे के सरिया है उठा कर ले गए। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!