भोपाल, 27 मार्च 2026: अपर संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) वर्ष 2023 परीक्षा के अंतर्गत अपात्र घोषित अभ्यर्थियों का पुनः परीक्षण 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक (अवकाश दिवसों को छोड़कर) किया जाएगा। परीक्षण संचालनालय जयप्रकाश चिकित्सालय भोपाल, चिकित्सा शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं म.प्र. पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल में होगा। संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर परीक्षण करा सकेंगे।
MP ANM Exam 2023: Re-Evaluation Ordered for Candidates Earlier Declared Ineligible
उल्लेखनीय है कि, मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 2023 में एएनएम की भर्ती निकाली गई जिसमें 2019 से नए रूल के तहत सीधी भर्ती के लिए पहले से कार्यरत संविदा एएनएम कार्यकर्ता एवं नवीन एएनएम अभ्यर्थियों को रोक दिया गया। 2019 के नियम में कहा गया कि जिन अभ्यर्थियों के पास 12वीं परीक्षा में बायो होगा एवं 2 साल की सरकारी इंस्टिट्यूट में ट्रेनिंग होगी वही पात्र होगी। जबकि 2019 के पहले मध्य प्रदेश सरकार इस प्रकार की कोई बाध्यता नहीं रखी थी।
इसके कारण विवाद की स्थिति बन गई थी और मामला हाईकोर्ट में चला गया था। तब से अब तक हाई कोर्ट द्वारा इस मामले में कई आदेश जारी किए जा चुके हैं और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कई बार आदेशों का पालन भी किया जा चुका है, लेकिन हर बार पालन में कोई गड़बड़ी हो जाती है और मामला फिर से हाई कोर्ट में चला जाता है।

.webp)