मध्य प्रदेश में 70000 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्ति का आदेश

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 23 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों के रिक्त स्थान पर सेवाएं दे रहे 70000 से अधिक अतिथि शिक्षकों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक श्री केके द्विवेदी ने 23 मार्च 2026 को यह आदेश जारी किया। 

70,000 Guest Teachers to Lose Jobs in MP as Govt Issues Termination Order

मध्य प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्य हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तथा समस्त शाला प्रभारी शासकीय विद्यालय के नाम जारी किए गए आदेश क्रमांक 501 में श्री केके द्विवेदी संचालक लोक शिक्षण मध्य प्रदेश द्वारा स्पष्ट लिखा गया है कि, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय मे रिक्त पदों के विरूद्ध आमंत्रित किये गये अतिथि शिक्षकों की सेवायें विद्यालय मे रिक्त पद होने की स्थिति में 30 अप्रेल 2026 तक ली जा सकेगी। उक्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

मुख्यमंत्री की 9/23 घोषणा का पालन आज तक नहीं हुआ

मध्य प्रदेश सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर 2023 में, अतिथि शिक्षकों की पंचायत बुलाकर घोषणा की थी कि, अतिथि शिक्षकों को 12 महीने के अनुबंध पर रखा जाएगा। इस पंचायत में मुख्यमंत्री ने कुल 10 घोषणाएं की थी। इसमें से एक भी घोषणा का पालन आज तक नहीं हुआ है। इस साल भी अतिथि शिक्षकों को 30 अप्रैल के दिन अचानक बेरोजगार कर दिया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!