भोपाल समाचार, 23 मार्च 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज हुई मंत्री परिषद की बैठक में अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, आंगनवाड़ी में आती कम वजन वाले बच्चों के लिए पोषण राशि में वृद्धि और ओबीसी युवाओं को आर्मी एवं पुलिस में भर्ती के लिए फ्री कोचिंग की योजना को मंजूरी दी गई है।
MP Cabinet Clears Honorarium Hike for Guest Teachers, Nutrition Funds for Anganwadi, ‘Shaurya Sankalp’ for OBC Youth
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि, मंत्री परिषद द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के अतिथि शिक्षकों के मानदेय को 9000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रति माह करने का निर्णय लिया गया है। आंगनवाड़ी के माध्यम से कुपोषण दूर करने के लिए, अति कम वजन वाले बच्चों (6 माह से 6 साल तक) के लिए पूरक पोषण राशि को ₹8 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹12 प्रतिदिन कर दिया गया है।
अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के युवाओं को सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए सक्षम बनाने हेतु 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026' शुरू की गई है। यह योजना 3 साल तक चलेगी, जिसके तहत प्रतिवर्ष 4000 युवाओं को 40 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान पुरुषों को 1000 रुपये प्रति माह और महिलाओं को 1200 रुपये प्रति माह की शिष्यवृत्ति दी जाएगी। यह प्रशिक्षण वर्तमान में 10 संभागों में आयोजित होगा और भविष्य में इसे जिला स्तर तक ले जाया जा सकता है।

.webp)