मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और एरियर को कैबिनेट की मंजूरी

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 23 मार्च 2026
: पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत वृद्धि का ऐलान कर दिया था। आज मंत्री परिषद ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर मोहर लगा दी है। इसके साथ ही पेंशनरों को महंगाई भत्ता और एरियर को भी मंजूरी दे दी गई है। 

MP Cabinet Approves DA Hike and Arrears for Government Employees, Pensioners

कैबिनेट मीटिंग के बाद ब्रीफिंग में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है। इससे कुल महंगाई भत्ता 58% हो गया है, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। 
  • छठे, पांचवें और चौथे वेतनमान के कर्मचारियों के लिए भी समानुपाती आधार पर वृद्धि हेतु वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा:
  • 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त या मृत कर्मचारियों के नामांकित सदस्यों को एरियर की राशि एकमुश्त दी जाएगी।
  • पेंशनरों के लिए भी सातवें वेतनमान में 58% और छठे वेतनमान में 257% की राहत स्वीकृत की गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार के साथ सहमति के आधार पर पूर्ववर्ती कर्मचारियों का समायोजन भी किया जाएगा। महंगाई भत्ते और राहत में इस वृद्धि से राज्य के कोष पर लगभग 2450 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!