भोपाल समाचार, 31 मार्च 2026: मध्य प्रदेश शासन के लिए काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। 1 अप्रैल के बाद कम से कम सैलरी के लिए उन्हें कंपनी की प्रताड़ना का शिकार नहीं होना होगा। उनकी कंपनी ना तो सैलरी में कटौती कर पाएगी और ना ही कोई बेईमानी कर पाएगी क्योंकि पूरा सिस्टम ऑनलाइन किया जा रहा है।
Good News for MP Outsourced Employees: Resource Outsourcing Agency Management System to Be Implemented
मध्य प्रदेश सरकार ने गाइडलाइन तैयार की है। इसके सहित आउटसोर्स कर्मचारी की नियुक्ति से लेकर सैलरी ट्रांसफर और सेवा समाप्ति तक सब कुछ ऑनलाइन किया जा रहा है। अब कोई भी कंपनी एंट्री फीस या सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर आउटसोर्स कर्मचारी पद के उम्मीदवारों से कोई पैसा नहीं ले सकती। मध्य प्रदेश शासन द्वारा रिसोर्स आउटसोर्सिंग एजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है। यह पूरी तरीके से ऑनलाइन सिस्टम है। वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया कि जितनी भी कंपनियों के साथ पुराने एग्रीमेंट थे, 27 मार्च 2017 तक उनको समाप्त कर दिया जाए। इसके बाद सिस्टम पूरी तरीके से काम करने लगेगा। इसका मतलब हुआ, अगले 12 महीने आउटसोर्स कर्मचारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
रिसोर्स आउटसोर्सिंग एजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम से क्या होगा
- अभी सरकार एजेंसी को फंड ट्रांसफर करती है और एजेंसी कर्मचारियों को वेतन देती है। नए सिस्टम में यह व्यवस्था बदल जाएगी। कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में डायरेक्टर सैलेरी ट्रांसफर होगी। एजेंसी को उसका कमीशन अलग से ट्रांसफर किया जाएगा।
- आउटसोर्स कर्मचारी के वेतन निर्धारण में न्यूनतम वेतन, ईपीएफ, ईएसआई और श्रम कानूनों का पालन अनिवार्य होगा। इसका मतलब हुआ कि सब की सैलरी बढ़ जाएगी और इंक्रीमेंट के लिए कोई आंदोलन नहीं करना पड़ेगा।
- सरकार ने सभी कर्मचारियों को (स्थायी, अस्थायी, संविदा, आउटसोर्स आदि) श्रेणियां में विभाजित कर दिया है। इसका मतलब हुआ कि कर्मचारियों को पता होगा कि वह किस तरह की नौकरी कर रहा है और उसका भविष्य क्या होगा। (हालांकि, लोकतंत्र में वोट का बड़ा महत्व होता है इसलिए संख्या बल के आधार पर आंदोलन करके श्रेणियां को बदला जा सकता है)।
- आउटसोर्स कर्मचारी को सबसे बड़ा फायदा ही होगा की एजेंसी की प्रताड़ना से मुक्ति मिल जाएगी।
आउटसोर्स कर्मचारी से संबंधित वेरीफाइड न्यूज़ के लिए कृपया गूगल न्यूज़ पर भोपाल समाचार को फॉलो करें। सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहे हैं और लाइव अपडेट के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। सभी लिंक नीचे दिए गए हैं।

.webp)