मध्य प्रदेश में महावीर जयंती की छुट्टी के बारे में सरकारी अधिसूचना

Updesh Awasthee
प्रशासनिक संवाददाता, 
भोपाल समाचार: मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा महावीर जयंती की छुट्टी के बारे में एक नई सरकारी अधिसूचना जारी की गई है। यह अधिसूचना दिनांक 29 मार्च 2026 दिन रविवार को जारी की गई है। इस अधिसूचना में लिखा है कि:-

Mahavir Jayanti Holiday in Madhya Pradesh Confirmed, Govt Releases Official Notification

क्रमांक एफ 3-1/2025/एक/चारः विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 29 दिसम्बर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में दिनांक 31 मार्च, 2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचारोपरांत राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दि. 31 मार्च 2026 मंगलवार के स्थान पर दि. 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया जाता है।

यदि जिले में महावीर जयंती का पर्व दिनांक 31 मार्च 2026 को मनाया जा रहा हो तो पृथक से किसी आदेश को जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी। 
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार
(सचिन्द्र राव) अवर सचिव मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!