BJP में वंशवाद, दिग्गजों के परिवार में बंट गए टिकट | UP ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
लखनऊ। कांग्रेस में वंशवाद का आरोप लगाकर खुद को कार्यकर्ता आधारित पार्टी प्रचारित करने वाली भाजपा में अब वंशवाद साफ दिखाई देने लगा है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुई प्रत्याशियों की सेकेंड लिस्ट में पूरी बेशर्मी के साथ दिग्गजों के परिवारों में टिकट बांट दिए गए। यहां तक कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को नोएडा से टिकट देकर खुलेआम मनमानी प्रमाणित कर दी गई है। 

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में लखनऊ (मध्य) से ब्रजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है, हमीरपुर से अशोक चंदेल मैदान होंगे, जबकि महोबा से राकेश वर्मा को टिकट मिला है। वहीं पिछले दिनों सुर्खियों में रहा कैराना से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा गया है। 

इस प्रत्याशियों को परिवार के कारण मिले टिकट 
1. गोपाल टंडन(लखनऊ पूर्व)- पुत्र लालजी टंडन
2. पंकज सिंह(नोएडा)- पुत्र राजनाथ सिंह
3. मृगांगिका सिंह(कैराना)- पुत्री हुकुम सिंह
4. प्रतीक शरण सिंह- पुत्र ब्रजभूषण शरण सिंह
5. नीलिमा कटियार- पुत्री प्रेमलता कटियार
6. सुनील दत्त द्विवेदी- पुत्र ब्रह्मदत्त द्विवेदी
7. उत्कृष्ट मौर्य- पुत्र स्वामी प्रसाद मौर्य
8. प्रेमलता सिंह (अतरौली)- बहू कल्याण सिंह

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!