MY HOSPITAL | डॉक्टर सोने चले गए, मरीज तड़प तड़पकर मर गया

INDORE। रोड एक्सीडेंट में घायल 20 वर्षीय युवक की अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण मौत हो गई। इमरजेंसी में आए युवक का रात 2 बजे तक इलाज किया गया परंतु उसके बाद डॉक्टर सोने चले गए और इधर युवक तड़प तड़पकर मर गया। 

देवास के 20 वर्षीय शुभम सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे अंदरूनी चोट आई थी। शुक्रवार को उसे एमवाय अस्पताल में लाए थे। परिजन का कहना है कि रात 2 बजे तक डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन बाद में वे सोने चले गए। रात करीब तीन बजे तबीयत बिगड़ी तो कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं था। 

वार्ड के आसपास तैनात सुरक्षाकर्मियों की मदद से डॉक्टर तक पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहे। अगर रात में कोई डॉक्टर ड्यूट पर होता तो शुभम की जान बच सकती थी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच करेंगे।
( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!